युवा व्यापार मंडल बड़कोट द्वारा 5 अक्टूबर को होगा मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन ।

Pahado Ki Goonj

युवा व्यापार मंडल बड़कोट द्वारा 5 अक्टूबर को होगा मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन।                                            बड़कोट  (मदनपैन्यूली)    उत्तरकाशी जनपद  रवाई घाटी में नगर पालिका परिषद बड़कोट के अंतर्गत युवा व्यापार मंडल द्वारा शनिवार 5 अक्तूबर को मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन राणा टूरिस्ट लॉज में किया जा रहा है। मां भगवती के जागरण के लिए युवा व्यापार मंडल द्वारा नगर व्यापार मंडल के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार मां भगवती जागरण में गढ़वाली सिंगर सौरभ मैथानी एवं पूनम सती अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही मां भगवती के जागरण में विभिन्न आकर्षक झांकियों की भी प्रस्तुति दी जाएगी। जागरण के आयोजन की तैयारी में जुटे युवा व्यापार मंडल के जयसिंह पंवार, मोहित अग्रवाल, सुरेश सैनी, दिनेश राणा, प्रदीप रांगड़, सुशील पीटर, पवन टम्टा, अनिल रतूड़ी, अंकित अग्रवाल, लक्ष्मी रतूड़ी, आशीष काला, अमित सैनी, कपिल चौना, आशीष पंवार, रजत अधिकारी ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया है कि शनिवार को रात नौ बजे से जागरण शुरू होगा तथा रात्रि जागरण के बाद रविवार को सुबह मां भगवती की विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Next Post

बन्नू बिरादरी का दशहरा महोत्सव 8 अक्टूबर को

देहरादून। दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी 72 वां दशहरा महोत्सव आठ अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम में हंस पर सवार रावण और लंका की आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहेगी। शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में कमेटी अध्यक्ष हरीश […]

You May Like