HTML tutorial
HTML tutorial

स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा

Pahado Ki Goonj

कालाढूंगी। नैनीताल जिले में नशा तस्करी का जाल लगातार फैल रहा है। जिसके खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कालाढूंगी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कालाढूंगी पुलिस ने कालाढूंगी नगर पंचायत के वार्ड 5 में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा. जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी नैनीताल के मंगोली का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Next Post

किशोरी से शादी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पुलिस ने पिथौरागढ़ में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ शादी करने वाले 38 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से […]

You May Like