देहरादून। रविवार सुबह हरिद्वार के एक होटल में देहरादून की महिला का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, जमना पैलेस के पास एक होटल में बीती रात एक महिला ने कमरा लिया था।
रविवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान देहरादून के सालावाला निवासी अन्नू त्यागी (37) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ब्यूटी पार्लर का कार्य करती थी। होटल के कमरे से शराब की बोतल भी मिली है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि ज्यादा शराब पीने और कुछ जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हुई है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला है कि महिला के लिए होटल में कमरा एक सिपाही ने बुक कराया था। ऐसा बताया गया कि देर रात तक सिपाही होटल में ही महिला के साथ मौजूद था। सिपाही से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।
दून में रविवार से शुरू हुआ वन-वे ट्रैफिक प्लान
Sun Jan 19 , 2020
देहरादून। रविवार सुबहसे शहर में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू कर दी गयी। नए ट्रैफिक प्लान के अनुसार गांधी पार्क के चारों तरफ वन-वे रहेगा। शहर में स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों को ध्यान में रखते हुए रविवार से ट्रायल के तौर पर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। नया […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

