HTML tutorial
HTML tutorial

बड़कोट :- 2 मोटर साइकिल के साथ चोर गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट :- 2 मोटर साइकिल के साथ चोर गिरफ्तार ।

उत्तकाशी / बड़कोट ।

रविवार सायं को भास्कर नौटियाल पुत्र धीमा नंद नौटियाल निवासी कुथनोर थाना बड़कोट, उत्तरकाशी* द्वारा थाने पर आकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर वार्ड नंबर 4 बड़कोट से उनकी *मो0सा0 संख्या UK16 C- 5127 (पल्सर)* के 15 जुलाई की रात्रि को चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गयी। *तहरीर के आधार पर थाना बड़कोट पर चोरी की धारा में मुकदमा पंजीकृत* किया गया, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के निर्देशन में *बड़कोट पुलिस* द्वारा बिना समय गवाएं चोरी की गई मोटरसाइकिल की तलाश हेतु क्षेत्र में टीमें भेजी गई। थानाध्यक्ष बड़कोट संतोष कुमार ने बताया की टीम द्वारा चेकिंग/तलाशी करते हुए कल सायं को नौगांव जाने वाली रोड स्थित सरूखेत नामक स्थान से विनोद बम ठाकरी पुत्र प्रेम बहादुर बम निवासी ग्राम शीशा पानी गांव, थाना छापलोड़ी, नेपाल हाल निवासी ITI गली बड़कोट, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया* तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की हुई मो0सा0 पल्सर नंबर UK16-C-1627 को बरामद किया गया।
*सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त की निशानदेई पर अभियुक्त द्वारा पूर्व में चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल Honda Shine NO-UK10A-3142 को मसाले वाली गली, ITI रोड बड़कोट से बरामद कराया गया।* अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, आज अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी टीम में उ0नि0- रणवीर सिंह चौहान , कानि0- कैलाश चौहान आदि ।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी नहीं चलते तकनीकी विश्वविद्यालय में-मोर्चा 

         #सीएम तक को झूठी  रिपोर्ट भेजी जा रही |  #पद सृजित कर नियमित नियुक्ति करना भूल गया तकनीकी शिक्षा विभाग |             # महिला प्रौद्योगिकी संस्थान का भी है प्रकरण | https://fb.watch/lO1_PJfenU/?mibextid=RUbZ1f     देहरादून, विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन […]

You May Like