HTML tutorial
HTML tutorial

डीएम ने किया मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण ।

Pahado Ki Goonj

डीएम ने किया मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण ।

उत्तरकाशी :- मदन पैन्यूली

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी अनुभागों का निरीक्षण किया व कार्मिकों की उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन किया। कार्यालय के दो चतुर्थ श्रेणी कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने दोनों कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। वहीं प्रधान सहायक के हस्ताक्षर आकस्मिक अवकाश के उपभोग के दिन भी पाए गए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्मिक को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के लेखा प्रारम्भिक,नियोजन अनुभाग,वित्त अनुभाग विद्यालयी शिक्षा,सूचना का अधिकार अनुभाग,जिला परियोजना कार्यालय,पोर्टल आधार अनुभाग आदि अनुभागों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में महत्वपूर्ण पत्रावलियों का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखा। साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गई। महत्वपूर्ण फाइलों,पंजिकाओं का रख रखाव को व्यवस्थित ढंग से रखने को कहा। जिलाधिकारी ने लंबित पेंशन प्रकरणों को तेजी के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिस अनुभाग में जनता से सीधा संवाद होता है वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। ताकि आमजन के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहें।

विभाग में कार्यरत कार्मिकों के साथ ही सेवानिवृत्त कार्मिकों की सेवा पुस्तिकाओं को व्यवस्थित रूप से रखने व सूचीबद्ध करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। इस हेतु तीन अध्यापकों की टीम लगाने को कहा जो सभी सेवा पुस्तिकाओं को सूचीबद्ध करने का काम करेंगे। ताकि रिटायर्ड हुए कार्मिकों को पेंशन आदि के निर्धारण में सहुलियत मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा कार्यालयों में भी यह व्यवस्था लागू करने के सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी व जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रामेंद्र कुशवाह उपस्थित थे।

Next Post

गढ़वाल में जातियां एक नजर में जानिये

*गढ़वाल में जातियां* *एक नजर में* गढ़वाल में जिस प्रकार से ब्राह्मण तीन भाग में विभक्त हैं, क्षत्रिय यहां दो भागों में विभक्त हैं। एक असली क्षत्रिय राजपूत और दूसरे खस राजपूत। राजपूत का अभिप्राय असली क्षत्रिय राजपूत से है। खस राजपूत जाति, राजपूत और खसिया जाति के मेल से […]

You May Like