देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने उनको को गुलदस्ता देकर अपने आवास पर स्वागत किया और मुख्यमंत्री बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि धामी उत्तराखंड में आज तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। उनका जन्म 16 सितंबर, 1975 को राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की तहसील डीडीहाट के टुण्डी गांव में हुआ है। उनका ताल्लुक सैन्य परिवार से रहा है और वे तीन बहनों के भाई हैं। धामी की शुरुआती शिक्षा गांव में हुई और हायर एजुकेशन लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है। पुष्कर धामी मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। धामी को पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है।
भाजपा के असंतुष्टों पर कांग्रेस की पैनी नजर
Sun Jul 4 , 2021
देहरादून। नव मनोनीत मुख्यमंत्री की राह आसान होती दिखाई नहीं दे रही है। पार्टी के विरिष्ठ नेताओं ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। उत्तराखंड भाजपा में राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी की कांग्रेस हाईकमान न […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष इजराइली व्यापारिक कम्पनी प्योरमैजिक लिमिटेड के सीईओ टोमर पेलेड व उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर्बल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एचआरडीआई) के डायरेक्टर चन्द्रशेखर सनवाल के मध्य एल्गी (शैवाल) की फार्मिंग, प्रोसेसिंग व एंटी आक्सीडेंट अस्ट्राजन्थिंग के लिए 25 करोड़ रूपये का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया
Pahado Ki Goonj December 28, 2018
-
हिन्दी है हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा
Pahado Ki Goonj January 12, 2019


