मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित समरसता अभियान का शुभारम्भ किया

Pahado Ki Goonj
 
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मोहिनी रोड स्थित सामुदायिक भवन में अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित समरसता अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहभोज कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
“अपनी अलग पहचान से जनता की सेवा में नगरनिगम, नगरपालिका परिषद ,नगर पंचायत वार्ड सदस्य, अध्यक्ष पद के लिए चुनाव sbkp ?के टिकट से लड़ने के लिए तैयार होजायेगा विजय पाने के लिए सम्पर्क करें”
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि अम्बेडकर जी के जन्म दिवस से उनके महानिर्वाण दिवस 06 दिसम्बर तक समरसता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक समरसता कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारत की समरसता एवं विशिष्टता को कोई भी नुकसान नहीं पहुँचा सकता है। संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 104 करोड़ रूपये की लागत के भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण संविधान के आकार की तरह किया गया है। जिसमें अम्बेडकर जी की शिक्षाओं, सिद्धान्तों का पूरा वांगमय संग्रहालय एवं ग्रन्थालय स्थापित किया गया है।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए हम सदैव प्रयासरत रहे हैं। बाला साहेब देवरस द्वारा पूरे देश में समरसता शिविर के साथ ही पूना में बसन्त व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस व्याख्यानमाला में देश से सम्बन्धित तमाम विषयों एवं सामाजिक समरसता एवं सामाजिक विषमताओं को दूर करने पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया गया। हमारा यह प्रयास निरन्तर जारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्रीय स्तर पर एक विचारधारा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे समाज में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो पर प्रहार करने के प्रयास होते रहे। हमें इस पर ध्यान देकर अपने समाज को जोड़ना है। समाज के समग्र विकास एवं आपसी भेदभाव को मिटाकर ही हम नये भारत का निर्माण करने में सफल होगे जिसका सपना डाॅ.अम्बेडकर ने भी देखा था।
“अपनी अलग पहचान से जनता की सेवा में नगरनिगम, नगरपालिका परिषद ,नगर पंचायत वार्ड सदस्य, अध्यक्ष पद के लिए चुनाव sbkp ?के टिकट से लड़ने के लिए तैयार होजायेगा विजय पाने के लिए सम्पर्क करें”
इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक  हरबंश कपूर, गणेश जोशी, उमेश शर्मा ‘काऊ’, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष  शमशेर सिंह पुण्डीर, वाल्मिकी समाज के वरिष्ठ नेता  चमन लाल वाल्मिकी, बाबू राम, रविन्द्र कटारिया, भाजपा नेता  विनय गोयल, नरेश बंसल,  सुनील उनियाल ‘गामा’ आदि उपस्थित थे।
Next Post

सामाजिक संस्था "मैती "ऋषिकेश तथा ग्रामीण क्षेत्र विकास समिती रानीचौरी ने शादी मे शराब नही पिलाने पर किया सम्मानित

सामाजिक संस्था “मैती “ऋषिकेश तथा ग्रामीण क्षेत्र विकास समिती रानीचौरी ने शादी मे शराब नही पिलाने पर किया शादी मे शराब नही पिलाने पर किया सम्मानित ऋषिकेश से 90 किलोमीटर दुर गज्जा रोड पर नरकोट मखलोगी शराब मुक्त शादी की पहल की गयी शादी वाले परिवार को सम्मानित किया दस […]

You May Like