देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जो मानव श्रृंखला बनाई जायेगी -मुख्यमंत्री टी एस आर

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून हेतु सचिवालय के अधिकारियों की जन जागरूकता रेली को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि पॉलीथीन मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता जरूरी है। सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून हेतु जनजागरूकता के लिए जो पैदल यात्रा की जा रही है, इसके आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 05 नवम्बर को देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जो मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। यह मानव श्रृंखला 50 किमी की होगी, जिसमें एक लाख से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए देशवासियों से जो आह्वाहन किया है, इसमें हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि 16 जुलाई, 2020 को हरेला पर्व के अवसर पर पूरे राज्य में एक ही दिन वृक्षारोपण किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि इसके बाद हर हरेला पर्व पर सिर्फ एक घण्टे में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण हो। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पर व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए स्कूलों में प्रति सप्ताह स्वच्छता व पॉलीथीन मुक्ति पर 05 मिनट का उद्बोधन हो। आज प्लास्टिक का इस्तेमाल सामाजिक बुराई बन गई है। पॉलीथीन मुक्त देहरादून के लिए नगर निगम देहरादून द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है, इसके काफी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं, देहरादून को जल्द ही पूर्णतः पॉलीथीन मुक्त करने के लिए जन सहयोग जरूरी है।
मेयर  सुनील उनियाल गामा ने कहा कि देहरादून से प्लास्टिक को हमेशा समाप्त करने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप प्लास्टिक के उपयोग में 50 से 60 प्रतिशत तक की कमी आई है। जन सहयोग से जल्द देहरादून को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त किया जायेगा।

जनता की प्रतिक्रिया

जनता का कहना है  यह अच्छी पहल है।यह सपना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का तभी पूर्ण रूप से सफल हो पाएगा जब प्लास्टिक के सामान बनाने वाली फैक्टरी यों को बंद किया जाय। उनको दूसरे उधोग के लिये प्रोसाहित कर रोजगार  दीया  जाय । उनके ऋण को माफ कर भारत को प्लस्टिक मुक्त किया जाय देश मे बड़े  इस नारे से  कमाई कर मौज कर  रहें हैं और छोटे दुकानदार दार ठेली वालो को जुर्माना के साथ साथ वेरोजगार किया जारहा है । कपड़े के थैले मिलने में दिक्कतें हैं पेवर सूती का नहीं मिलता है।  इसके लिए सरकार को पहले कार्य योजना बना कर कार्य करने की आवश्यकता है ।देश मे यथार्थ रूप से कार्य करने से पर्यावरण में ज्यादा सुधार होगा।यह ज्यादा सुधार करने की दिशा देने के लिए अच्छा कदम है। इस अबसर पर विधायक गणेशजोशी, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, नगर आयुक्त  विनय शंकर पाण्डेय व सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

सीएम द्वारा मुहर लगने के बाद चंद्रा पंत होंगी प्रत्याशी घोषित

देहरादून। पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत पर ही दांव लगाएगी। इस बात पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह कहकर मुहर लगा दी है कि उनका नाम पैनल में सबसे ऊपर है। जिसके बाद आज चंद्रा पंत देहरादून पहुंची […]

You May Like