देहरादून। उत्तराखंड की प्रदेश सरकार पूर्ण लॉकडाउन पर फैसला कर सकती है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज मंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण को लेकर इसकी रोकथाम के लिए चिंतन करने जा रहे हैं। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कुछ जिलों में पूर्ण लॉकडाउन का फैसला कर सकती है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले अब 24 घंटे के अंदर ही 7000 से अधिक आने लगे हैं। इस तरह तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार प्रदेश के ज्यादा प्रभावित जिलों में पूर्ण लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंत्रियों से बात करने जा रहे हैं।
राज्य में संक्रमण की रोकथाम के लिए क्या किया जाए, इस पर गंभीरता से चिंतन किया जाएगा। खास बात यह है कि राज्य में मौजूद हालातों के लिहाज से इस बात की पूरी संभावना है कि प्रदेश के कुछ जिलों में पूर्ण लॉकडाउन किया जा सकता है। इससे पहले राज्य में कर्फ्यू लगाए जाने का फैसला किया गया था। 6 मई तक राज्य भर में कर्फ्यू लगाया गया है। हालांकि मंत्रियों की तरफ से पूर्व में भी लॉकडाउन लगाए जाने की सिफारिश की गई थी, लेकिन उस समय कर्फ्यू लगाने का निर्णय हो पाया था। ऐसे में अब संक्रमण ना रुकने की स्थिति में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है।
आपदा में घाट के व्यपारियो के द्वारा जनता की निशुल्क सेवा करने में देव भूमि की पहचान पेश की पढें
Wed May 5 , 2021
चमोली ,घाट क्षेत्र बदल फटने की तवाही के बाद सभी रास्ते लगभग बन्द होगये हैं। तब घाट के व्यपारियो के द्वारा जनता की निशुल्क सेवा करने में अपना मानवीय संवेदनाओं का परिचय है।आपदा में सहयोग देते हुए जन सेवा के लिए हाथ बढ़ाने का कार्य किया । उनके द्वारा हमेशा […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021
-
गोमाता का आधार कार्ड: गायों के लिए अब यूनिक आईडी नंबर
Pahado Ki Goonj September 22, 2017

