HTML tutorial
HTML tutorial

एम्स ऋषिकेश में आज से शुरू होंगी कोरोना की जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

Pahado Ki Goonj

देहरादून। अगर सबकुछ ठीक रहा तो कोरोना संक्रमण की जांच की सुविधा सोमवार (आज) से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भी शुरू हो जाएगी। यहां एक दिन में 100 रक्त के नमूनों की जांच हो सकेगी।
जिसकी जांच रिपोर्ट 24 घंटे में मिल जाएगी। इसके लिए चार डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई गई है। अभी तक संदिग्ध मरीजों के सैंपल को हल्द्वानी या फिर पुणे भेजा जाता है। जहां से रिपोर्ट आने में तीन से सात दिन लग जाते हैं। एम्स ऋषिकेश के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 आशंकित मरीजों के रक्त की जांच के लिए अनुमति मिल गई है। एम्स ऋषिकेश के पास इस संबंध में पूरा सिस्टम पहले से तैयार है।
तैयारियां पूरी करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एम्स ऋषिकेश में कोरोना से संबंधित लोगों के 100 सैंपल की जांच एक दिन में किए जाने की सुविधा उपलब्ध होगी। रक्त का नमूना लेने के 24 घंटे बाद रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रक्त के नमूने की जांच के बाद संबंधित रिपोर्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। जिसके बाद यह रिपोर्ट संबंधित रोगी को उपलब्ध करा दी जाएगी। एम्स ऋषिकेश के पास वर्तमान में 300 किट उपलब्ध हैं। जबकि 10 हजार किट का ऑर्डर दिया जा चुका है।

Next Post

अगले तीन दिनों के लिए बंद रहेगा इंदौर, नहीं मिलेगा जरूरत का कोई सामान

इंदौर। कोरोना वायरस महामारी का रूप लेकर कई देशों में फैल चुका है। भारत में इससे संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा इटली में देखने को मिला है। भारत में कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार ने 22 मार्च से 21 […]

You May Like