HTML tutorial
HTML tutorial

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बेटे-बहू समेत 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। जिसके बाद आज उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है।  विभागीय जानकारी के अनुसार, मंत्री सतपाल महाराज के साथ ही उनके दोनों बेटे और बहुएं भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही स्टाफ के करीब 17 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।बता दें कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तमाम मंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और शासन के आला अधिकारी भी उपस्थित थे। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को भी क्वारंटीन किया जाएगा।बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के आश्रम से तीन लोग उनके आवास स्थित कार्यालय में आए थे। इसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने तीन लोगों को उनके ही आवास में क्वारंटीन किया था।

Next Post

सीएम त्रिवेंद्र रावत सेल्फ क्वारंटाइन,सतपाल को कोरोना होने के बाद मंत्रीमंडल में हड़कंप

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजिटवि पाए जाने के तत्काल बाद ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने एहतियात के तौर पर सेल्फ क्वारंटाइन पर चले गए। रविवार को वे अपने आवास से नीचे दफ्तर तक के लिए नहीं उतरे। वहीं, मुख्य गेट से किसी को […]

You May Like