HTML tutorial
HTML tutorial

वर्तमान चुनावी परिदृष्य को लेकर कांग्रेस की बैठक कल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस वर्तमान चुनावी परिदृश्य को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में चुनाव अभियान समिति और सदस्यता अभियान समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली से कांग्रेस के प्रदेश रिटर्निंग अफसर और सांसद जीसी चंद्रशेखर देहरादून पहुंच रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि बुधवार को संगठन की बैठक होने जा रही है। जिसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ ही वर्तमान चुनावी परिदृश्य पर भी चर्चा होगी। गोदियाल ने बताया कि इसके साथ ही संगठन की स्थिति पर चर्चा होने जा रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली से वरिष्ठ नेता आ रहे हैं, जो बैठक की समीक्षा करेंगे।

Next Post

पूर्व एडीजी के घर हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार माल बरामद

देहरादून। पुलिस ने पूर्व एडीजी कविराज सिंह नेगी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आज यहां इसकी […]

You May Like