देहरादूनukpkg.com । भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार ज़िले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के तीन तीन नामों के पैनल तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के निर्देशानुसार हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है । गठित समिति में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी को रखा गया है ।
चौहान ने बताया कि समिति को हरिद्वार ज़िले में प्रवास कर वरिष्ठ पदाधिकारियों से रायशुमारी करके ज़िला पंचायत स्तर पर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के तीन तीन लोगों के पैनल तैयार करके शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित करने लिए कहा गया है ।
पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि० के परिचालन एवं अनुरक्षण की तैयारियों का विवरण जानिए
Tue Jul 19 , 2022
देहरादून ukpkg.com,प्रदेश में इस समय धान की फसल लगाने का समय है वहीं उद्योग में काम करने के लिए वर्करों का सिप्ट बदलने का समय है प्रदेश की बिजली व्यबस्था को सुधारने के लिए अब विभाग हरकत में आया है । उत्तराखंड पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि० के परिचालन […]

You May Like
-
बीएसएनल की सेवा ठप होने से जनता परेशान
Pahado Ki Goonj September 23, 2018

