पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, चुनावों को लेकर चर्चा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लखनऊ में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें रामायण की प्रति भी भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ उत्तराखंड और यूपी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

बताते चलें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव भी पौड़ी जिले में ही है। जब से त्रिवेंद्र को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया है तब से रह-रहकर ये बातें उठती रही हैं कि उन्हें बीजेपी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे भी कयास लगाए जाते रहे हैं कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को यूपी के विधानसभा चुनाव को देखते हुए वहां कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। यूपी में विधानसभा की 403 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत पाया था। योगी सरकार का ये कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पार्टी ने प्रदेश के 1 लाख 15 हजार बूथों पर एक-एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना लिया है। इसके साथ ही बीजेपी ने सोशल मीडिया की टीम में 1 संयोजक और 4 सह संयोजक को नियुक्त किया है। यूपी भाजपा ने अपने सभी 6 क्षेत्रों में 1 संयोजक और 2 सह संयोजक सोशल मीडिया के लिए नियुक्त किया है। इसके अलावा भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में 1 संयोजक और 2 सह संयोजक सोशल मीडिया टीम में और भाजपा के संगठनात्मक 1,918 मंडलों में भी सोशल मीडिया संयोजकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सोशल मीडिया के लिए एक एक संयोजक की नियुक्ति की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लखनऊ में यूपी के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और बलदेव सिंह औलख से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टंडन और औलख ने त्रिवेंद्र का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Next Post

कालेज में आपस में भिड़े एबीवीपी और बागी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व बागी गुट के कार्यकत्घर््ताओं के बीच सोमवार को तीसरी बार फिर से मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों गुटों के छात्रों को कैंपस से खदेड़ दिया है। विरोधी गट से छात्र संघ अध्यक्ष निखिल शर्मा ने आरोप लगाए की अखिल भारतीय […]

You May Like