देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के स्टाफ में शामिल किए गए 4 निजी सचिव में से 2 अधिकारियों को रिप्लेस किया गया है।इनकी जगह पर बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे 2 अधिकारियों को सीएम स्टाफ से जोड़ा गया है।
उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सियासी गाड़ी पटरी पर पूरी रफ्तार से दौड़े, इसके लिए सीएम भरसक प्रयासों में लगे हैं। कुर्सी पर बैठते ही उनके द्वारा कई ताबड़तोड़ फैसले लिए गए। इसके अलावा अपने स्टाफ में भी सीएम पसंद के अधिकारियों को ही नियुक्त कर रहे हैं। बीते 2 दिन पहले सीएम द्वारा अपने स्टाफ में 4 लोगों को निजी सचिव स्तर पर नियुक्त किया गया था। । मनीषा पंवार के वरिष्ठ निजी सचिव सुरेंद्र कुमार और आईएएस आशीष चैहान के निजी सचिव कबीर अंसारी को सीएम स्टाफ में अटैच किया गया था। लेकिन अब उन्हें वापस वहीं भेज दिया है। अब बाध्य प्रतिक्षा में दो अधिकारी मुख्य निजी सचिव विक्रम सिंह और वरिष्ठ निजी सचिव हेम भट्ट को सीएम के स्टाफ में शामिल किया गया हैं।
कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य रोड शो
Thu Mar 18 , 2021
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हरिद्वार में भव्य रोड शो निकाला गया, जो कि हरिद्वार सूखी नदी से प्रारंभ किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले भव्य स्वागत किया और रोड शो निकाला। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like
-
रैफर सेंटर बना हुआ है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट ।
Pahado Ki Goonj September 24, 2023
-
डीजी अशोक कुमार एहतियातन खुद को किया क्वारंटाइन
Pahado Ki Goonj September 3, 2020

