नई टिहरी। थौलधार ब्लाक के नगुण-भवान- सुवाखोली मोटर मार्ग पर बीती रात को नागराजाधार नामक तोक के पास एक कार खाई में गिर गई। दुर्घटना शुक्रवार रात 10.30 बजे हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा। घायल को उपचार के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।
दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। स्विफ्ट कार संख्या यूके 10 जे 9977 अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में दो लोग सवार थे, जो देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे। घायल को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया तथा पटवारी द्वारा 108 के माध्यम से सीएचसी छाम, कण्डीसौड़ भेजा गया। राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्र राणा ने बताया कि कार दुर्घटना में अतोल चंद रमोला पुत्र जगत चंद उम्र 57 वर्ष निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल नवीन देव थपलियाल पुत्र अमर देव उम्र 37 वर्ष निवासी ज्ञानसू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड में रखा गया है।
अगले हफ्ते तक मानसून आने के आसार, कोरोना के साथ बड़ी चुनौती
Sat Jun 20 , 2020
देहरादून. मौसम केंद्र के अनुसार अगले हफ्ते तक प्रदेश में मानसून के भी पहुंचने के आसार हैं। निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में बारिश का सिस्टम बना हुआ है। अगले हफ्ते भी शुरूआती तीन से चार दिन तेज बारिश होगी। उत्तराखंड में लोगों के सामने जल्द दोहरी […]

You May Like
-
आर्डिनेस फैक्ट्री के निजीकरण की बाते गलतःअजय भट्ट
Pahado Ki Goonj September 7, 2021


