देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले पंचायत जैसे छोटे चुनाव को लेकर भाजपा कितनी गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने पंचायत चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कई पदाधिकारियों को पदमुक्त तो कर ही दिया है। अब उन्हें पार्टी से निष्कासित करने जैसे कदम भी उठाने जा रही है। अब संगठन की नजर पार्टी के से कई विधायकों पर है जिनके पार्टी समर्थित प्रत्याशी िके खिलाफ काम करने का संदेह है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री खजान दास ने कहा कि बीजेपी पार्टी के विधायकों पर भी नजर बनाए हुए है और ऐसे विधायक संगठन के राडार पर हैं जो पार्टी समर्थित प्रत्याशी के बजाय दूसरे उम्मीदवार का पक्ष ले रहे हैं।
खजान दास ने कहा कि पंचायत चुनावों में अनुशासनहीनता बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई सभी पर होगी चाहे कोई विधायक हो या कोई बड़ा नेता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी कहा कि सभी जिलों से रिपोर्ट मंगवाई गई है। इस मामले में पार्टी के महासचिव भी अपने स्तर पर भी काम कर रहे हैं। नजर रखी जा रही है कि पार्टी के विरुद्ध कोई काम तो नहीं कर रहा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं। करेगी और पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी संगठन दावा कर रहा है कि पंचायत चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त किसी भी बड़े-छोटे नेता को छोड़ा नहीं जाएगा लेकिन ऐसा पहले भी हुआ है कि चुनाव के ठीक पहले हटाए गए नेताओं को बाद में पार्टी में वापस ले लिया गया है। शायद इसलिए भी चुनावों के मौके पर विद्रोह करने वाले नेताओं की संख्या बढ़ गई है।
उत्तरकाशी जिले में मोबाइल ऐप से होगी आर्थिक गणना :- जिलाधिकारी
Fri Oct 4 , 2019
उत्तरकाशी जिले में मोबाइल एप्स से होगी आर्थिक गणना :- जिलाधिकारी उत्तरकाशी (मदनपैन्यूली) सांख्यिकीय और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मोबाईल एप के माध्यम से की जा रही सप्तम आर्थिक गणना-2019 का जनपद स्तर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने शुभारम्भ किया। गौरतलब है कि राज्य स्तर पर प्रदेश […]
You May Like
-
प्याज के बाद आलू की कीमतें निकाल रही आम आदमी का दम
Pahado Ki Goonj December 25, 2019


