हरिद्वार। मथुरा से दुल्हन लेने के लिए बरात के साथ दो युवक हरिद्वार पहुंचे थे, लेकिन क्या पता था कि ये उनके जीवन का आखिरी सफर होगा। शुक्रवार देर रात हरिद्वार में कार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में हाईवे पर खड़े होकर रात के समय बात कर रहे दो बरातियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक, मथुरा से एक बरात शुक्रवार शाम कनखल आई थी। बरात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी। रात के समय राजाबाबू वर्मा व महेश वर्मा निवासीगण चौक बाजार, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली, जिला मथुरा हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। उस वक्त रात के करीब 12 बज रहे थे।बताया गया कि जिस कार से यह हादसा हुआ वह देहरादून की ओर से आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
फैक्टी कार्यालय में रखी लाखों की नकदी चोरी
Sat Mar 5 , 2022
रुद्रपुर। सिडकुल स्थित दवा फैक्ट्री के कार्यालय पर रखी लाखों की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस टीम मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस […]

You May Like
-
प्रीतम सिंह अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे शिष्ट मण्डल ने मुख्यसचिव से कहा कि कोर्ट के आदेश के नाम पर जनता से अभद्र व्यवहार की कार्यवाही, अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन नाजायज तोड़ फोड़ कर रहा है 1938 के नक्से को लेकर माकन दुकान वेवजह थोड़ी जारही है, उस समय घंटा घर भी नही बना था उसे भी तोड़ने जारहे है क्या
Pahado Ki Goonj July 10, 2018

