HTML tutorial

चारधाम यात्रा के बीच उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.91 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

चारधाम यात्रा के बीच उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.91 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी
चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं नशामुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा नशा तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
बीती रात 20 मई 2026 को विकासनगर-बड़कोट मोटर मार्ग स्थित नौगांव सौली बैण्ड के पास पुलिस टीम द्वारा नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK07HD76319 (बुलेट) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 8.91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रमेश सिंह राणा पुत्र अर्जुन सिंह राणा निवासी ग्राम फिताड़ी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी तथा लाखन सिंह रावत पुत्र अमीन सिंह रावत निवासी ग्राम लिवाड़ी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है।
बरामद स्मैक के आधार पर थाना पुरोला में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे स्मैक कहां से लाए थे और किस क्षेत्र में इसकी सप्लाई करने जा रहे थे।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नौगांव उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह रावत, मुख्य आरक्षी विरेन्द्र सिंह एवं मुख्य आरक्षी राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।
गौरतलब है कि हाल ही में नगर पंचायत नौगांव के सभासदों द्वारा उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह रावत को उनकी बेहतर कार्यशैली एवं क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग के लिए सम्मानित भी किया गया था। लगातार हो रही कार्रवाइयों से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Next Post

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹29.10 करोड़ की मंजूरी दी । 

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹29.10 करोड़ की मंजूरी दी  देहरादून  Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए ₹29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि […]

You May Like