ऋषिकेश। शनिवार तड़के अंकिता हत्याकांड से जुड़े गंगापुर स्थित वनन्तरा रिसॉर्ट पर दोबारा बुल्डोजर गरजा। किन्तु अभी यह अससंजस बना हुआ है कि यह कार्यवाही किसके द्वारा की गई है। इस मामले में पौड़ी जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि रिसॉर्ट में बने अवैध हिस्से को तोड़ा गया है। बाकी हिस्से को सील कर दिया गया है। चूंकि इसमें मुख्यमंत्री की ओर से एसआइटी गठित कर दी गई है। एसआइटी टीम के आने तक रिसॉर्ट परिसर में किसी भी प्रकार के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बुल्डोजर से तोड़फोड़ की कार्यवाही की जानकारी मिली है। पौड़ी जिला प्रशासन से इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट का कहना है कि उन्होंने अपने सामने एक घंटे तक रिसॉर्ट में तोड़फोड़ करवाई। उप जिलाधिकारी यमकेश्वर ने बताया कि फिलहाल जिलाधिकारी की ओर से संपत्ति को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। मगर, ग्रामीण ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं और सीलिंग की कार्रवाई नहीं करने दे रहे हैं।
भलड़ियाना लम्बगांव मोटर मार्ग ओनगाड पर बने 66वर्ष पुराने पुल की जांच करें
Sat Sep 24 , 2022
प्रतापनगर, पहाडोंकीगूँज,स्टेट हाई प्रतापनगर की लाइफ लाइन बलड़ियान लम्बगांव के बीच ओनगड्ढा गेंदेरा का आर सी सी टी बिम्ब पुल66 वर्ष पुराना है। उसका परीक्षण कर भविष्य में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं ।यदि पुल यातायात के दबाव को नही झेल पाता है तो उसका विकल्प समय से […]
You May Like
-
महान बनने की चार आवश्यकताए
Pahado Ki Goonj January 7, 2018


