HTML tutorial
HTML tutorial

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने किया नामांकन पर्चा दाखिल

Pahado Ki Goonj

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा विधायक सुरेश राठौर और भाजपा विधायक आदेश चौहान मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त हैं। हरिद्वार में हमारी पिछली बार से भी अधिक सीटें आने वाली हैं। नामांकन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हर की पैड़ी पर पूजन भी किया। आगामी विधानसभा चुनावों के तहत उत्तराखंड में 28 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे।नामांकन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हर की पैड़ी पर पूजन भी किया। आगामी विधानसभा चुनावों के तहत उत्तराखंड में 28 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
वहीं नई टिहरी में धनौल्टी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार और प्रतापनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई ने नामांकन पत्र जमा किया। रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने भी मंगलवार को नामांकन भरा। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने भी नामांकन कराया।

Next Post

अस्पताल से कोरोना संक्रमित दुष्कर्म का आरोपित फरार

हल्द्वानी।सुशीला तिवारी अस्पताल से कोरोना संक्रमित दुष्कर्म का आरोपित फरार हो गया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी पंकज भट्ट ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज से फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह आरोपी बाथरूम जाने के बहाने […]

You May Like