HTML tutorial

बिना नोटिस नहीं कटेगा किसी का वोट, अपात्र का नाम भी नहीं जुड़ेगा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ।

Pahado Ki Goonj

बिना नोटिस नहीं कटेगा किसी का वोट, अपात्र का नाम भी नहीं जुड़ेगा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
हरिद्वार, 3 अगस्त।

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने सोमवार को हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे, किसी अपात्र व्यक्ति का नाम न जुड़े और बिना नोटिस के किसी भी मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए।
समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एसआईआर अभियान के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रत्येक सप्ताह संवाद किया जाए तथा मतदाता सूची से संबंधित सभी विसंगतियों और नोटिसों का निस्तारण बीएलओ स्तर पर नियमानुसार किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का कार्य 90.54 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं 92,594 ‘अनमैप्ड (Unmapped)’ मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं और उनकी सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत बीएलओ स्तर पर की जा रही है।
इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिना नोटिस किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनमैप्ड मतदाताओं का सत्यापन निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक के आधार पर किया जाएगा, ताकि पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डॉ. पुरुषोतम ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में संचालित एसआईआर अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी एईआरओ, बीएलओ और निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की तथा अभियान को पूरी पारदर्शिता और समन्वय के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बीएचईएल केंद्रीय विद्यालय मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर तैनात बीएलओ से मतदाता सत्यापन, नोटिस वितरण और अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विधायक फुरकान अहमद सहित प्रशासनिक अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

Jiitmani Painyuli editor pahadon ki goonj के स्वधर्म का पालन करने से हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है पढ़िये सभी समाचार विस्तार से

सु व् र कीचड़ से निकाल लो फिर वह कीचड़ में जाता है जब लेने के लिए प्रार्थना कर लेते हैं तो वापिस करना का फर्ज पूरा करना चाहिए। मंदिरों पर हाथ साफ करने  वाला चोर गिरफ्तार पिथौरागढ़। विभिन्न मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा […]

You May Like