HTML tutorial
HTML tutorial

बडकोट “जय हो ग्रुप’ ने नशे के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान , दिया ज्ञापन

Pahado Ki Goonj

नशे के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान , दिया ज्ञापन
बड़कोट।।   मदनपैन्यूली।                                             सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज ‘‘जय हो‘‘ ग्रुप , नगर व्यापार मण्डल सहित नगर के जनप्रतिनिधियों  ने नशे के खिलाप हस्ताक्षर अभियान चलाकर थाना प्रभारी निरीक्षक और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नशे से जूड़े लोगो व  माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इधर ‘‘जय हो‘‘ग्रुप ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी 501 हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेजकर नशे से बड़कोट को मुक्त करने की अपील की है।नगर पालिका परिषद सहित आसपास के क्षेत्रों में नशीले पदार्थ का बड़ा गोरख धंधा चल रहा है , भारी मात्रा में बड़कोट व आसपास के क्षेत्रों में स्मैंक ,भांग आदि नशा युवाओं को परोसाा जा रहा है ,जिससे युवा पीड़ी बर्वादी की कगार पर आ गयी है। शुक्रवार से सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज ‘‘जय हो ‘ग्रुप के सदस्यों ने नगर पालिका के हर वार्ड एंव मुख्य बाजार में नशे के खिलाप हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें 501 से अधिक नगर वासियों , जन प्रतिनिधियों ने नशा मुक्त बड़कोट बनाने के लिए ज्ञापन के साथ हस्ताक्षर किये और रविवार को ‘‘जय हो‘‘ग्रुप , नगर व्यापार मण्डल  नगर पालिकाध्यक्ष सहित नगर के जनप्रतिनिधियों ने 501 से अधिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक डी.एस.कोहली और उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान को सौंपते हुए नशा माफियाओं पर सिकन्जा कसने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत ने कहा कि बड़कोट में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ आ रहा है इसको रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होगें , हमारी भावी पीढी नशे में लिप्त होकर बर्वाद हो रही है । पुलिस प्रशासन को इसमें कानूनी कार्यवाही करनी होगी। नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम जगुड़ी ने कहा कि जय हो ग्रूुप द्वारा नशे के खिलाप हस्ताक्षर अभियान चलाकर आम लोगों को जागरूक करने का काम किया है और नगर पालिका सहित आसपास के क्षेत्र मेें भारी मात्रा में स्मैक जैसा नशीला पदार्थ बिक रहा है जो चिन्ता का विषय है। इसके लिए अभिभावकों के साथ आम नागरिकों को पुलिस प्रशासन का साथ देते हुए नगर को नशा मुक्त करना होगा। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज ‘‘जय हो‘‘ ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा कि नशे के खिलाप सभी को आगे आना होगा,  जब हम सभी मिलकर नशे का विरोध करेगें और नशा माफियाओं को पकड़वाने में पुलिस की मदद करेगें। उन्होने कहा कि नगर के भीतर 501 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर करते हुए नशा मुक्त बड़कोट की पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की है। थाना प्रभारी निरीक्षक डी.एस.कोहली ने कहा कि नशा माफियाओं को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम काम कर रही है और जो नगर के भीतर हड़दग करते हुए युवा देखे जा रहे है उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी । उन्होने कहा कि नगर के आम नागरिकों की मद्द  मिलती रहे तो जल्द ही बड़कोट को नशा मुक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। उपजिलाधिकारी चतर सिंह ने कहा कि नशे के खिलाप प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इसमें अभियान चलाया जायेगा ताकी बड़कोट सहित आसपास के  क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत , नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम जगुडी, सभासद त्रेपन सिंह असवाल, संयोजक सुनील थपलियाल , उत्तम रावत, अमर शाह , विनोद नौटियाल, प्रवेश रावत, दिनेश रावत, नितिन , भगवती रतूड़ी ,रणवीर सिंह ,आशीष पंवार, दीपक राणा, महिताब सिंह धनाई, प्रदीप सिंह असवाल, जय प्रकाश बहुगुणा, मोहित अग्रवाल, रामचन्द्र ,  मनोज गौड, अनिल कुमार , जगजीवन शाह सहित दर्जनों नगर वासी मौजूद थे।
Next Post

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेन्द्रनगर राजदरबार में तय होगी ।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेन्द्रनगर राजदरबार में तय होगी । देहरादून :- • श्री योगबदरी मन्दिर पाण्डुकेश्वर तत्पश्यात् श्री नृसिंह मन्दिर जोशीमठ में पूजा-अर्चना के साथ डिम्मर होते हुए तेलकलश (गाडू घड़ा) 15 फरवरी को पहुंचेगा ऋषिकेश । • श्री बदरीनाथ धाम के […]

You May Like