HTML tutorial

बड़कोट कॉलेज को PG बनाने की मांग, उच्च शिक्षा मंत्री से मिले छात्र प्रतिनिधि

Pahado Ki Goonj

बड़कोट कॉलेज को PG बनाने की मांग, उच्च शिक्षा मंत्री से मिले छात्र प्रतिनिधि
देहरादून ।बड़कोट।

रिपोर्ट मदन पैन्यूली 

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने छात्र हितों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने, डांडा गांव छानी से महाविद्यालय तक सड़क निर्माण की स्वीकृति देने, चहारदीवारी से जुड़े भूमि विवाद का शीघ्र निस्तारण करने तथा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग रखी।
मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बड़कोट नगर से करीब नौ किलोमीटर दूर स्थित महाविद्यालय में सीमित परिवहन व्यवस्था के कारण छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। नियमित बस सेवा और सड़क की समस्या के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए PG स्तर तक उच्चीकरण समेत छात्र हितों से जुड़े सभी विषयों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भारत रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश रावत व अतोल रावत, ग्राम प्रधान नगाणगांव हरदेव चौहान, कालिंदी मंडल अध्यक्ष प्रवीण असवाल, महामंत्री तरवीन राणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष सिंह पंवार, छात्र नेता संपन्न बहुगुणा, उज्ज्वल जुडियाल, रोहित सौरभ, आयुष सहित एबीवीपी एवं छात्र संघ के पदाधिकारी व छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

Good news,मुख्यमंत्री से की व्यावसायिक प्रशिक्षकों को न्याय दिलाने की मांग जानिए सभी समाचार

प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि आप 11 बजे उज्वल रेस्टोरेंट देहरादून में हमारी समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आहूत की गई है 10,30 am पर पहुंचने की कृपा कीजिएगा। मुख्यमंत्री से की व्यावसायिक प्रशिक्षकों एवं आउटसोर्सिंग कार्मिकों को न्याय दिलाने की मांग देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा […]

You May Like