बड़कोट :- राजगढ़ी के निकट कार दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत, तीन घायल ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट :- राजगढ़ी  मार्ग पर  कार दुर्घटना ग्रस्त एक शिक्षक की मौत,  तीन घायल

 

बड़कोट।   :——           राजगढ़ी के निकट एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बड़कोट से राजगढ़ी की ओर जा रही एक कार राजगढ़ी के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार जसपुर ब्रह्मखाल निवासी मुकेश (42 वर्ष) पुत्र गैणु लाल की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश उच्च प्राथमिक विद्यालय पटांगणी में बतौर शिक्षक तैनात था। जबकि सरिता (38 वर्ष), प्रकाश लाल (45 वर्ष) निवासी जसपुर ब्रह्मखाल एवं धराली गांव निवासी संदीप सिंह (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108सेवा से बडकोट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

 

चिकित्सक डॉ रोहित भंडारी व पवन रावत ने बताया है कि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है तथा एक के रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। तीनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर  रेफर कर दिया गया है।

Next Post

नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों से गुलजार हुआ औली

देहरादून। नए साल के जश्न को मनाने को लेकर विश्वप्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। औली में बिछी बर्फ की सफेद चादर के बीच नए साल का जश्न मनाने को लेकर बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे है। इस साल बर्फबारी होने के […]

You May Like