बडकोट :- विधायक व जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम (जानकी चट्टी )में किया विभिन्न कार्य योजनाओं का शिलान्यास।

Pahado Ki Goonj

यमुनोत्री विधायक व जिलाधिकारी  ने किया यमुनोत्री धाम जानकी चट्टी धाम में यमुनोत्री विभिन्न कार्य योजनाओं का शिलान्यास।                                                  बड़कोट : ( मदनपैन्यूली )                              यमनोत्री धाम में यात्रा को सुगम बनाने के लिए आज यमनोत्री विधायक केदार सिंह रावत व जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने आज जानकीचट्टी(यमुनोत्री में)तीन करोड़ अड़तालीस लाख छियालीस  हजार रुपये की विभिन्न निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया।इस अवसर पर विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि यमुनोत्री धाम की यात्रा को हर सम्भव सुगम बनाया जाएगा।इसके लिए गेल इंडिया के सहयोग से धाम व मुख्य पड़ावों पर विभिन निर्माण कार्य करवाये जाएंगे।उन्होंने कहा कि आज यमुनोत्री मन्दिर सौंदर्यीकरण, तप्त कुण्ड पुनर्निर्माण, स्वागत द्वार निर्माण, कचरा प्रबंधन, सूचना तंत्र डिस्प्ले सेंटर सहित बिभिन कार्यों का शुभारंभ भी इसी के तहत किया गया है।विधायक ने कहा कि यमुनोत्री लाखों लोगों की आस्था का धाम है।जिसके विकास लिए सरकार भी कटिवद्ध है।जिलाधिकारी डॉ  आशीष चौहान ने कहा कि यात्रा से पूर्व यमुनोत्री धाम के लिए सभी ब्यवस्थायें दुरस्त कर ली जाएंगी।सड़क व पैदल मार्ग पर अभी आवश्यक सुभिधाओँ को दुरस्त करने का कार्य चल रहा है ताकि यात्राकाल को सुगम किया जा सके।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बड़कोट सोहन सैनी, लोकनिर्माण विभाग अधिशाषी अभियंतासुनील गर्ग,तहसीलदार, मोहन सिंह राणा, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता हिमांशु घिल्डियाल,सहायक अभियंता पूरन सिंह रावत,लोनिवि के आलोक तोमर, डॉक्टर रोहित भण्डारी,प्रधान नितिन रावत,यशपाल राणा,जल संस्थान के देवराज तोमर,गजेंद्र रावत,रेंज अधिकारी मुन्ना चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक वेद प्रकाश नौटियाल, विधुत विभाग के सुनील उनियाल,राकेश रावत, मनबीर रावत, रणवीर राणा, विजय रावत,प्रताप तोमर,मनमोहन चौहान,मीरा रावत, महावीर पँवार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Next Post

ट्रंफ का भारत भर्मण में उनका एवं अमेरिका का हित रहा है

  फ़ोटो साभार देहरादून,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेहमान नवाजी के लिए ताजनगरी आतुर रही। यह अच्छी बात है कि महिमानों की आदर खातिर होनी चाहिए। पिछले बार मोदी जी के लिए नहीं भारत के प्रधानमंत्री के रूप में ट्रंफ ने क्या कहा । भारत […]

You May Like