बड़कोट :- आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निकाली रैली ।|

Pahado Ki Goonj

बड़कोट:-  आंगनबाड़ी  कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली प्रदर्शन  ।                          बड़कोट :- मदनपैन्यूली                                   नौगांव विकासखंड की  सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, मिनी कार्यकत्री संघठन ने आज बड़कोट में अपनी बिभिन्न मांगों के नगर क्षेत्र में नारेबाजी कर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी संघठन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन में मांग की गयी है कि कार्यकत्रियों का मानदेय अठारह हजार किया जाय।सभी कार्यकत्रियों व मिनी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाय।मिनी केंद्रों को उच्चीकृत किया जाय।बच्चों के आयुवर्ग को देखते हुए शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाय। सहित विभिन्न मांगे सम्मिलित थी।  ज्ञापन देने वालों में संघठन की अध्यक्ष अब्बला चौहान, सचिव बामु रावत, उपाध्यक्ष उर्मिला रावत, मनोरमा, दर्शनी, नीतु बहुगुणा, शशी बिष्ट, विजयलक्ष्मी, सीमा, निर्मला, रीता असवाल बसंती देवी, सरला देवी, संगीता देवी सहित सैकड़ों कार्यकत्रियां शामिल रही।

Next Post

केन्द्रशासित प्रदेश बनाये जाने की मांग को लेकर मोर्चा ने घेरी तहसील

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड प्रदेश को केन्द्रशासित प्रदेश बनाये जाने की मांग को लेकर मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर प्रधानमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन एस0डी0एम0 विकासनगर कौस्तुभ मिश्र को सौंपा। नेगी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन […]

You May Like