HTML tutorial
HTML tutorial

कृषि मंत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश। मुनिकी रेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम में 1 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हो गया है। आज योग महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया है। वहीं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने इस अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में सोमवार से 7 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। योग साधकों के लिए योगा हॉल और बड़े योग कार्यक्रमों के लिए पंडाल बनाया गया है। वहीं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने इस अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया। बता दें कि जीएमवीएन 30वीं बार अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रहा है। शुभारंभ के मौके पर कृषि मंत्री के साथ साथ संत अवधेशानंद, पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल उपस्थित रहे।

Next Post

माघ मेले की तर्ज पर हो महाकुंभ का आयोजनः नरेंद्र गिरी

हरिर। कुंभ मेले को लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने एक बार फिर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में माघ मेला परंपरागत और भव्य रुप से हो सकता है तो कुंभ के आयोजन के लिए तमाम तरह की पाबंदियां क्यों […]

You May Like