HTML tutorial
HTML tutorial

दिव्यांगों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

Pahado Ki Goonj

देहरादून। नन्दा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आज दिव्यांग जनो ने आज गांधी पार्क में धरना दिया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बंसत कुमार थपलियाल ने कहा कि सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। लेकिन सरकार ने दिव्यांगों की पेशंन मात्र 200 रूपये बढ़ाई है। उन्होने कहा कि कोरोना काल की इस मंहगाई में दिव्यांगों को मात्र 1200 रूपये त्रिमासिक पेंशन दी जाती है, जबकि वह भी समय पर नहीं मिलती है। उन्होने सरकार से मांग की है कि दिव्यांग पेंशन प्रति माह दी जाये। साथ ही चार प्रतिशत दिव्यांग कोटे के तहत विशेष भर्ती अभियान चलाया जाये। डेरी मिल्क दूध में पांच प्रतिशत कोटे के तहत रोजगार दिया जाये। दिव्यांग स्वंय सहायता समूह का गठन किया जाये। नगर निगम द्वारा फलध्सब्जी मंडी मेें 20 प्रतिशत आरक्षण के तहत रोजगार एंव 10कृ10 खोका दिये जाये। कोरोना की आपदा से उबरने के लिए दिव्यांगों को 50 हजार से एक लाख तक का लोन बगैर गारन्टर और बगैर ब्याज के दिये जायें। समस्त दिव्यांग पेश्ंान धारको को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच पांच हजार की आर्थिक सहायता दी जाये। दिव्यांगों को पेशंन पट्टा दिया जाये।

Next Post

देहरादून, मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में  सचिवालय में टिहरी जलाशय के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

देहरादून, मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में  सचिवालय में टिहरी जलाशय के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड के सम्बन्ध में बैठक हुई। मुख्य सचिव  ओम प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणाओं में सम्मिलित यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उन्होंने इस सम्बन्ध में फीजिबिलिटी स्टडी एवं […]

You May Like