देहरादून। राजधानी देहरादून में सोमवार को एक घटना से हड़कंप मच गया। यहां एक महिला ने सरेआम ऐसा आत्मघाती कदम उठाया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश फाख्ता हो गए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजूक बतायी जा रही है। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में राह चलते एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के त्यागी रोड की है।
महिला की गोद में बच्चा भी था। जिसे पहले महिला ने गोद से उतारा और बीच सड़क में खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में महिला को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला अपना नाम बता पाने में सक्षम नहीं है। वहीं घटना की सूचना पाकर महिला का पति अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।
महिला ने की पति की गला घोटकर हत्या,महिला गिरफ्तार
Mon Aug 31 , 2020
देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लोगों को बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की है। 28 अगस्त की घटना में सोमवार को पुलिस ने काजल नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी […]

You May Like
-
दिव्यांगों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना
Pahado Ki Goonj September 7, 2020


