HTML tutorial
HTML tutorial

2 जैक राईफल्स ‘बॉडी गार्ड’ के पूर्व सैनिकों ने अपना 150वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Pahado Ki Goonj

2 जैक राईफल्स ‘बॉडी गार्ड’ के पूर्व सैनिकों ने अपना 150वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
देहरादून। 25 अप्रैल 2018 को अनारवाला स्थित भद्रकाली मंदिर के प्रांगण में 2 जैक राईफल्स ‘बॉडी गार्ड’ के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार ने यूनिट का 150वां स्थापना दिवस को हर्षाेउल्लास के साथ मनाया

और बीते दिनों की न भुलाने वाले क्षण की याद को ताजा किया।
गौरतलब है कि बॉडीगार्ड बटालियन 2 जैक राईफल्स की स्थापना 25 अप्रैल 1869 को जम्मू के बाग-ए-बाहु किले में महाराजा रणबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस यूनिट में गोरखा और डोगरा कौम का मिश्रण हैं। स्थापना के समय इसका उपनाम लम्ब्दारान-दे-पुत्तर रहा और उसके बाद महाराजा हरि सिंह द्वारा इसे बॉडी गार्ड के रूप में स्थापित करने के बाद बॉडीगार्ड के नाम से जाना जाता है। यूनिट ने दोनों विश्वयुद्ध, पाकिस्तान और चीन युद्ध, श्रीलंका, यूनाइटेड नेशन मिशन कांगो में शांति सेना की भूमिका के साथ साथ देश के आंतरिक गृह युद्ध और आतंकवाद से निपटने में भी अपना सक्रियता रहकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है और विभिन्न गैलेंट्री अवार्डों से इसे सम्मानित किया गया है। वर्तमान में यूनिट सिक्किम में सक्रिय है।
इस अवसर पर बॉडीगार्ड के अजय कुमार गुरूंग, लाल बहादुर थापा, विजय लामा, जीवन लामा, प्रेम सिंह आले, दीपक शाही, नवीन राणा, नारायण प्रसाद, तुल बहादुर, चंद्र बहादुर, पूरन बहादुर, शमशेर शाही, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।

Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुडी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुडी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर जनता को मिले यह भी अधिकाररियों को सुनिश्चित करना चाहिए। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा गत वर्ष विभिन्न विभागो के […]

You May Like