HTML tutorial
HTML tutorial

श्री नृसिंह भगवान नव निर्मित मंदिर में विराजेंगे आज

Pahado Ki Goonj

श्री नृसिंह भगवान नव निर्मित मंदिर में विराजेंगे आज
•जोशीमठ:

नव निर्मित श्री नृर्सिंह मंदिर में श्री नृर्सिंह भगवान के विराजमान किये जाने हेतु 16 अप्रैल से शुरु हुए जलकलश यात्रा कार्यक्रम के बाद दूसरे दिन को शुद्धिकरण,हवन का आयोजन हुआ। आज 18 अप्रैल भगवान ऩृसिंह नव निर्मित मंदिर में प्रवेश करेगे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूज्य माता मंगला जी, श्री भोले जी महाराज सहित,श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष गणेश गोदियाल, समिति के माननीय सदस्य, मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी,कार्याधिकारी एन.पी.जमलोक़ी, धर्माधिकारी भुवनचन्द्र उनियाल,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी सहित अधिकारी,कर्मचारी, देवपुजाई समिति जोशीमठ, एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहेगे।
आज प्रात:काल से भगवान नृसिंह की पूजाएं शुरु हो गयी, अपराह्न से पहले भगवान नृसिंह,मां दुर्गा नव निर्मित मंदिर में विराजमान हो जायेगें। तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों द्वारा संबोधन,अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम,प्रसाद वितरण,भंडारा आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को सभी श्रद्धालुओं से समारोह में आने का निवेदन किया है।
( • प्रेषक मीडिया प्रभारी बी.के.टी.सी.)

Next Post

आज ऋ अक्षय तृतीया पर खुले- यमुनोत्री , गंगोत्री-के कपाट

आज ऋ अक्षय तृतीया पर खुले- यमुनोत्री , गंगोत्री-के कपाट : आज  अक्षय तृतीया पर खुले- यमुनोत्री     गंगोत्री-के कपाट। जोशीमठ: श्री नर्सिंग भगवान को नव निर्मित मंदिर में विराजमान किये जाने हेतु 16 अप्रैल से शुरु त्रिदिवसीय समारोह के अंतिम दिन आज नव निर्मित मंदिर परिसर में हजारों […]

You May Like