HTML tutorial
HTML tutorial

कॉमेडियन भारती ने किया गुपचुप अपना रोका

Pahado Ki Goonj

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर आने वाली है डोली! जी हां, अपने जोक्स, फनी लुक्स और कॉमेडी टाइमिंग से आप सभी को हंसाने वाली भारती सिंह शादी कर रही हैं।

आपको बता दें कि बीते रविवार को भारती ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्भाचीया के साथ अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजुदगी में रोका किया है। जो नहीं जानतें उन्हें बता दें कि हर्ष कॉमेडी नाइट्स बचाओ के राइटर हैं और पिछले दो सालों से भारती और हर्ष रिलेशनशिप में थे।

इस रोके में कृष्णा अभिषेक, काश्मीरा शाह, शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ के प्रोड्युसर विपुल डी शाह भी मौजूद थे। सुना है इस रोके को अचानक से प्लान किया गया और मुंबई के रेस्तरां में इसे सेलिब्रेट किया गया। यही नहीं कृष्णा इस पार्टी में ठुमके लगाते हुए भी दिखाई दिए और इसके बाद सभी ने देर तक इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।

हर्ष और भारती शायद इस साल नवम्बर में शादी के बंधन में बंधेंगे और सुना तो यह भी है कि इस साल आने वाले नच बलिये सीजन में दोनों हिस्सा भी लेंगे! एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुशियों की बहार ही आ गई है, कहीं शादी तो कहीं बेबीज़…Wow!

Next Post

जल्द ही शादी होगी इस भारतीय शूटर की

भारतीय रेसलर योगेश्वर दत्त के बाद ओलंपिक में पदक जीतने वाले शूटर विजय कुमार भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शूटिंग में ओलंपिक में रजत पदक जीत चुके भारतीय शूटर विजय जल्द ही अपनी मंगेतर से शादी करेंगे। विजय की मंगेतर स्कूल टीचर हैं। खबरों के […]

You May Like