HTML tutorial
HTML tutorial

बड़कोट में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम आयोजित जीजीआईसी पुरोला ने रोल प्ले और लोक नृत्य में मारी बाजी

Pahado Ki Goonj

बड़कोट में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

जीजीआईसी पुरोला ने रोल प्ले और लोक नृत्य में मारी बाजी

बड़कोट (उत्तरकाशी)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट में रविवार, 25 अक्टूबर को जनपद स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विकासखंडों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में लोक नृत्य, रोल प्ले, पोस्टर और समूह चर्चा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, किशोरावस्था, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गड्डू गाड़ ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज कवां एट हाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी धरासू तृतीय स्थान पर रहे।

जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम 5 नवंबर 2026 को एससीईआरटी उत्तराखंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

इस अवसर पर डायट के प्राचार्य संजीव जोशी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम समन्वयक शांति रतूड़ी ने सभी प्रतिभागियों, मार्गदर्शक शिक्षकों और निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट, सुषमा महर और डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Next Post

पत्रकारों के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, 5 लाख की आर्थिक मदद और पेंशन की संस्तुति!

 पत्रकारों के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, 5 लाख की आर्थिक मदद और पेंशन की संस्तुति! चार दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को ₹5-₹5 लाख, गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ पत्रकार को भी मिलेगी सहायता देहरादून। उत्तराखंड में पत्रकारों के कल्याण और सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

You May Like