HTML tutorial
HTML tutorial

मतदाता सूची में नाम छूटा तो न हों परेशान! 10 अक्टूबर तक बूथों पर चल रहा विशेष अभियान

Pahado Ki Goonj

 मतदाता सूची में नाम छूटा तो न हों परेशान! 10 अक्टूबर तक बूथों पर चल रहा विशेष अभियान

12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ और बीएलए-2, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की होगी कार्रवाई

उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जनपद में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र नागरिकों को पंजीकरण का अवसर देने के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यह अभियान 8 से 10 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) वर्तमान मतदाता सूची का पुरानी सूची से मिलान कर रहे हैं। इस दौरान छूटे हुए पात्र मतदाताओं को चिह्नित करने के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को भी पंजीकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।

12 अक्टूबर से घर-घर होगा सत्यापन

अभियान के अगले चरण में 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। इस दौरान मतदाताओं के विवरण की जांच की जाएगी और सूची में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान की जाएगी।

सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले ऐसे नागरिकों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की कार्रवाई की जाएगी।

कोई भी पात्र मतदाता न रहे वंचित

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकरण से वंचित न रहे।

Next Post

पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ जानिए सभी समाचार

 https://youtube.com/live/qxJclxn7WZA?feature=share LIVE: बागेश्वर में आयोजित पंचम सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 आगे पढ़ें पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग* *सीमांत जनपद विज्ञान महोत्सव एवं संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा* *राज्य की STEM […]

You May Like