HTML tutorial

देहरादून से दबोची गई कुख्यात महिला ड्रग माफिया, ऑपरेशन प्रहार में उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।

Pahado Ki Goonj

देहरादून से दबोची गई कुख्यात महिला ड्रग माफिया, ऑपरेशन प्रहार में उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।

उत्तरकाशी।

जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” एवं “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित कुख्यात महिला ड्रग माफिया एवं गैंगस्टर मेहराज को देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही मेहराज को दबोचा। पुलिस के अनुसार अप्रैल 2026 में अवैध स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए विनोद लाल और शुभम से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि दोनों आरोपी स्मैक की खरीदारी मेहराज से करते थे। जांच में उसकी संलिप्तता सामने आने पर उसके विरुद्ध धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए मेहराज लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी, जिससे उसकी तलाश चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर 3 जून को देहरादून में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मेहराज लंबे समय से स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रही है। उसके खिलाफ देहरादून और उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। देहरादून पुलिस भी उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है।
गिरफ्तार अभियुक्ता मेहराज पत्नी मुस्तकीम, निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून।
पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह
महिला कांस्टेबल कविता जोशी
पुलिस ने कहा कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू; 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची।

    8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू; 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची। देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत 8 जून से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करेंगे और […]

You May Like