डाकपत्थर कॉलेज में रोजगार की राह होगी आसान, कौशल विकास से जुड़ेंगे विद्यार्थी
डाकपत्थर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल, रोजगार पंजीकरण तथा देश-विदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी देने पर विस्तार से चर्चा हुई।
ओवरसीज इंप्लायमेंट सेल, सेलाकुई के उज्ज्वल सिंह भंडारी एवं कालसी के सेवानियोजन अधिकारी पवन कुमार ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलीप सिंह नेगी से मुलाकात कर विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
प्राचार्य डॉ. दलीप सिंह नेगी ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उन्हें रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवानियोजन विभाग के साथ समन्वय से विद्यार्थियों को रोजगार के व्यापक अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
रिसर्च स्टडीज सेल के नोडल अधिकारी डॉ. विजय बहुगुणा ने बताया कि 31 अगस्त से पहले सेवानियोजन अधिकारी महाविद्यालय के संस्थागत विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को कौशल विकास कार्यक्रमों, रोजगार पंजीकरण की प्रक्रिया तथा देश-विदेश में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए जल्द ही कौशल एवं रोजगार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को समय रहते रोजगारोन्मुखी अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
महाविद्यालय की इस पहल से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल, रोजगार पंजीकरण और देश-विदेश में रोजगार के नए अवसरों की जानकारी एक ही मंच पर मिलने की उम्मीद है।
रामनगर के अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने हासिल की विधि में Ph.D. की उपाधि, शैक्षणिक उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त
Mon Aug 17 , 2026
रामनगर के अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने हासिल की विधि में Ph.D. की उपाधि, शैक्षणिक उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त रामनगर। रामनगर के अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने विधि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए साबरमती विश्वविद्यालय, अहमदाबाद (गुजरात) से विधि विषय में Ph.D. की उपाधि प्राप्त की है। उनकी […]

