HTML tutorial

रामनगर के अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने हासिल की विधि में Ph.D. की उपाधि, शैक्षणिक उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त

Pahado Ki Goonj

रामनगर के अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने हासिल की विधि में Ph.D. की उपाधि, शैक्षणिक उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त
रामनगर। रामनगर के अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने विधि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए साबरमती विश्वविद्यालय, अहमदाबाद (गुजरात) से विधि विषय में Ph.D. की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से अधिवक्ता जगत और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
मनु अग्रवाल ने “चिकित्सीय एवं विधिक पेशेवरों के लिए विधिक प्रतितोष व्यवस्था तथा क्लाइंट-रोगी के कानूनी संरक्षण हेतु उपायों एवं विधिक समस्याओं का एक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य किया। उनके शोध का निर्देशन साबरमती विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
अपनी इस उपलब्धि पर अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने अपने गुरुजनों और शोध निर्देशक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से रामनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. पाण्डे के निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा, प्रोत्साहन और सहयोग ने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गौरतलब है कि डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के शोध निर्देशक भी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ही रहे हैं और डॉ. पाण्डे ने वर्ष 2024 में इसी साबरमती विश्वविद्यालय से विधि में Ph.D. की उपाधि प्राप्त की थी। इस तरह मनु अग्रवाल और डॉ. पाण्डे की अकादमिक यात्रा में एक समान शोध निर्देशक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मनु अग्रवाल की शैक्षणिक उपलब्धियां भी काफी उल्लेखनीय हैं। उन्होंने एम.कॉम., एम.ए. (राजनीति विज्ञान), एम.ए. (अर्थशास्त्र), एम.ए. (समाजशास्त्र), एम.ए. (पब्लिक हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन), एम.ए. मास कम्युनिकेशन, एम.ए. (मनोविज्ञान), एम.सी.ए., एम.बी.ए., ओ-लेवल, ए-लेवल, एल.एल.बी. तथा एल.एल.एम. सहित अनेक उच्च शैक्षणिक योग्यताएं हासिल की हैं।
विधि के क्षेत्र में Ph.D. की नई उपलब्धि ने उनकी अकादमिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। उनकी उपलब्धि पर अधिवक्ता साथियों, सहकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

स्कूल में छात्राओं को HPV टीकाकरण के प्रति किया जागरूक ।

    स्कूल में छात्राओं को HPV टीकाकरण के प्रति किया जागरूक । बड़कोट। उत्तरकाशी । राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालब, बड़कोट में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से एचपीवी टीकाकरण जागरूकता एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को एचपीवी संक्रमण से बचाव, टीकाकरण […]

You May Like