HTML tutorial

ब्रह्मखाल में बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत—एक घायल ।

Pahado Ki Goonj

ब्रह्मखाल में बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत—एक घायल ।

उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के पास बाइक और डंपर की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ब्रह्मखाल (शिवगुफा) के पास बाइक और डंपर की आपस में टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गेवला (ब्रह्मखाल) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को पुलिस के निजी वाहन से सरकारी अस्पताल ब्रह्मखाल पहुंचाया गया।
घायलों में बबलू (32) पुत्र हीरालाल, निवासी 91 खिचड़ीपुर, कल्याणपुरी ब्लॉक-3, नई दिल्ली की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं संदीप (30) पुत्र गोविंद सिंह, निवासी खिचड़ीपुर, कल्याणपुरी ब्लॉक-3, नई दिल्ली, मूल निवासी ग्राम कोलायटी, जिला चंपावत, उत्तराखंड के हाथ-पैर में चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।
हादसे में शामिल डंपर UK07CB1765 को चालक राकेश प्रसाद (48) पुत्र नथीराम, निवासी ग्राम वाण, तहसील डुंडा, थाना धरासू, उत्तरकाशी चला रहा था। बाइक का नंबर DL7SBQ2428 बताया गया है।
पुलिस ने मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Next Post

8 साल से सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि की घर वापसी की उम्मीद जगी, विधायक सुरेश चौहान ने CM धामी से की मुलाकात ।

8 साल से सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि की घर वापसी की उम्मीद जगी, विधायक सुरेश चौहान ने CM धामी से की मुलाकात । देहरादून। डुंडा ब्लॉक के गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल घर वापसी को लेकर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

You May Like