HTML tutorial

बिजपुर बैंड पर अनियंत्रित हुई टाटा सूमो, दो लोग बाल-बाल बचे ।

Pahado Ki Goonj

बिजपुर बैंड पर अनियंत्रित हुई टाटा सूमो, दो लोग बाल-बाल बचे ।

Lamgaon 

लंबगांव-बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम लवारखा निवासी वाहन स्वामी आकाश लाल पुत्र कुंवर लाल (28) और चालक मुकेश लाल पुत्र जयपाल लाल (34) टाटा सूमो संख्या UK07 F 6754 से लंबगांव से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिजपुर बैंड पर मोड़ काटते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और नीचे वाली सड़क पर जा गिरा।
गनीमत रही कि वाहन पलटने के बाद सड़क पर ही रुक गया। इससे वाहन में सवार दोनों लोगों की जान बच गई। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाना उचित नहीं समझा।
स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सीधा कर सड़क किनारे लगाया गया, जिसके बाद दोनों लोग अपने घर चले गए। हादसे में बड़ा नुकसान होने से टल गया।

You May Like