HTML tutorial

Jiitmani Painyuli editor pahadon ki goonj ने सोशल मीडिया को बढ़ावा देने से हजारों लोगों को रोजगार दिया, कार खाई में गिरने से पांच की मौत,एक गंभीर पढ़ें सभी समाचार

Pahado Ki Goonj
किशोरी को बेहोश कर झाड़ियों में दुष्कर्म, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

हरिद्वार। सहेली के घर से किताब लेने के लिए निकली किशोरी को पड़ोसी ने हैवानियत का शिकार बना डाला। आरोपित ने रास्ते में किशोरी को बहला-फुसलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद भेल क्षेत्र की झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पीड़िता को बेरहमी से पीटा।
झाड़ियों से गंभीर हालत में मिलने पर पीड़िता को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। होश आने पर उसने घटना और आरोपित की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सहेली के घर किताब लेने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर आस-पास और फिर सहेली के घर समेत अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम को रानीपुर पुलिस ने उन्हें अवगत कराया कि उनकी बेटी गंभीर हालत में मिली है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वजन अस्पताल पहुंचे।डॉक्टरों ने किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान किशोरी को कुछ होश आया। तब उसने आरोपित की पहचान पड़ोसी शेखर के रूप में की। आरोपित मूलरूप से बिजनौर का निवासी है। सामने आया कि रास्ते से किशोरी को बहला-फुसलाकर आरोपित अपने साथ ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद आरोपित ने भेल क्षेत्र की झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया।किशोरी के साथ मारपीट भी की और अचेत हालत में छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़िता को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता है। मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आगे पढ़ें
सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत,दो गंभीर
हरिद्वार।शुक्रवार को कांवड़ यात्रा के दौरान श्यामपुर कांगड़ी फ्लाईओवर पर  हुए सड़क हादसे में हरियाणा के एक शिवभक्त की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उत्तराखंड रोडवेज की बस से टक्कर के बाद हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद, हरियाणा निवासी मनीष (23) अपने साथियों कमल और मयंक के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेने आया था।
शुक्रवार को तीनों शिवभक्त श्यामपुर कांगड़ी फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी उत्तराखंड रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं कमल और मयंक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसे की सूचना मृतक और घायलों के स्वजन को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए फ्लाईओवर पर यातायात प्रभावित रहा।
आगे पढ़ें

धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में  शुक्रवार  को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। खास बात यह है कि प्रदेश में संचालित गौ पालन योजना का लाभ अब सामान्य वर्ग के लोगों को भी मिल सकेगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्रों में पैदा होने वाली जड़ी बूटियों को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति में संशोधन कर सकते हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है। संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों का संरक्षण होगा। हर महीने की 7 तारीख तक मजदूरी का भुगतान देना होगा। पुरुष और महिला श्रमिकों के लिए समान कार्य की समान मजदूरी होगी।

उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधित अध्यादेश को मंजूरी
हाईकोर्ट नैनीताल को हल्द्वानी गौलापार में 30 हेक्टेयर जमीन मिलेगी
उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विवि हल्द्वानी के लिए 122 पदों के सृजन को मंजूरी
उत्तराखंड राज्य में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सभी छात्रावास के लिए बनाई गई नियमावली. अनुसूचित जातिध् अनुसूचित जनजाति के छात्रावासों हेतु संचालन नियमावली, 2026 को मिली मंजूरी
जल जीवन मिशन के तहत केंद्र की गाइडलाइंस उत्तराखंड में भी लागू. अब योजनाओं का हस्तांतरण हो सकेगा
उत्तराखंड सहकारी समिति नियमावली के तहत अब कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति सदस्य बन सकेगा
गंगा एक्सप्रेस वे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार के तहत पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से समझौता होगा
उत्तराखंड औद्योगिक नियमावली को मंजूरी मिली. नियोजक और कर्मकार के संबंध बेहतर होंगे. शिकायतों का त्वरित समाधान होगा. शिकायत सामिति के सदस्य के चयन की प्रक्रिया स्पष्ट की गई है
छंटनी किए कर्मचारियों को दोबारा मौका मिल सकेगा
वन विकास निगम सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी. स्केलर के लिए 100 अंकों की परीक्षा होगी
आगे पढ़ें

गोशाला के पास मिला नवजात, मुंह में ठूंसी थी रबड़

चमोली। जनपद के रांगतोली गांव में जन्म लेते ही एक मासूम को गोशाला के समीप लावारिस छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं उसकी किलकारी कोई न सुन पाए इसके लिए उसके मुंह में रबड़ ठूंस दिया गया था। यदि कुछ देर और हो जाती तो शायद यह मासूम जिंदगी की जंग हार जाता।
उसे समय से अस्पताल पहुंचाया गया जिससे नवजात की जान बच गई। घटना की खबर पूरे क्षेत्र में फैलते ही लोगों में आक्रोश था। ग्रामीणों का कहना है कि एक मासूम को इस तरह मरने के लिए छोड़ देना बेहद अमानवीय है। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना सामने आई है। स्थानीय महिलाओं ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। चमोली कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक गोशाला के समीप नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। उसके मुंह में रबड़ ठूंसी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की निगरानी में बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह गोशाला जा रही एक महिला की नजर नवजात पर पड़ी। महिला ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान संतोष गुसांई और ग्राम प्रहरी को दी। सूचना मिलते ही प्रधान मौके पर पहुंचे और तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।ग्राम प्रधान संतोष गुसाईं ने बताया कि सुबह पांच बजे घटनास्थल पर पहुंचे तो नवजात के मुंह में बालों का रबड़ ठूंसा हुआ था। उन्होंने रबड़ निकालकर देखा तो नवजात की सांसें चल रही थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस टीम नवजात को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बेहतर देखभाल के लिए उसे सीडब्ल्यूसी की निगरानी में बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं नवजात का उपचार जारी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ की जा रही है। नवजात को वहां छोड़ने वालों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
आगे पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल शातिर बदमाश गिरफ्तार

तमंचा व कारतूस बरामद,आरोपी लूटपाल व अप्राकृतिक कृत्य करने का मु?ख्य आरोपी है

उधमसिंहनगर। देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसका उपचार जारी है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश लूट, मारपीट व अप्राकृतिक कृत्य का मु?ख्य आरोपी है जिसके दो साथी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके है।

जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस लूट, मारपीट व अप्राकृतिक कृत्य करने वाले फरार बदमाश गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बेरीघाट, ?खटीमा की तलाश में नानकमत्ता क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मच्छी झाला के समीप डैम बंधे पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पीछा किया गया। लगभग दो किलोमीटर आगे गलाबाग के पास कच्चे रास्ते में घेराबंदी के दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसलने के बाद आरोपी पैदल भागने लगा जिसके द्वारा झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर पुनः जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी लगातार फायर करता रहा। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे घायल अवस्था में गलबग रोड के कच्चे रास्ते पर सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों दीपक सिंह निवासी झनकट एवं मनोज भाटिया निवासी बानूसी के साथ मिलकर बीती 5 अगस्त को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स एवं नकदी लूटी थी तथा उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए गए थे। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस ने घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों (दीपक सिंह व मनोज भाटिया) को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटी गयी नगदी व अन्य सामान बरामद किया है।
आगे पढ़ें

-रुग 20यडेंगू के बढ़ते  ?खतरे को लेकर हाई अलर्ट पर प्रशासन

प्रदेश के नगर निकायों को युद्धस्तर पर अभियान के निर्देश

देहरादून। उत्तरा?खंड में लगातार हो रही मानसूनी बारिश जहां गर्मी से राहत लेकर आई है, वहीं इसके साथ एक नया ?खतरा भी तेजी से सिर उठाने लगा है?-डेंगू। बारिश के कारण जगह?-जगह जलभराव, नालियों में ठहरा पानी, निर्माण स्थलों पर जमा वर्षा जल और घरों के आसपास र?खे ?खुले बर्तनों में पानी भरने से एडीज मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ गई है। इसी ?खतरे को दे?खते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। अस्पतालों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है, जबकि नगर निकायों और स्वास्थ्य टीमों को रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम को लेकर सर्विलांस तेज कर दिया है। सरकारी अस्पतालों में बु?खार से पीड़ित मरीजों की जांच बढ़ाई जा रही है, जबकि निजी अस्पतालों से भी संदिग्ध मामलों की नियमित जानकारी मांगी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी संक्रमण को तेजी से फैलने का मौका दे सकती है।

डेंगू से लड़ाई केवल अस्पतालों में नहीं जीती जा सकती। इसकी असली लड़ाई घरों, गलियों और मोहल्लों में लड़ी जाती है। प्रशासन ने नगर निगमए नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों को जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर तत्काल सफाई, फागिंग और एंटी लार्वा दवा के छिड़काव के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर?-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं। एडीज मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। इसलिए घरों की छतों, कूलर, गमलों, टायरों, पानी की टंकियों और अन्य पात्रों में जमा पानी नियमित रूप से ?खाली करना सबसे प्रभावी उपाय है।

सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच की व्यवस्था मजबूत की जा रही है। चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि तेज बु?खार, शरीर में दर्द, सिरदर्द, आं?खों के पीछे दर्द या प्लेटलेट?्स कम होने जैसे लक्षणों वाले मरीजों की समय पर जांच सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग का जोर इस बात पर है कि संदिग्ध मरीजों की पहचान शुरुआती चरण में हो, ताकि गंभीर स्थिति बनने से पहले इलाज शुरू किया जा सके।

उत्तरा?खंड में मानसून के दौरान अक्सर लोग भूस्?खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं पर अधिक ध्यान देते हैं, लेकिन सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि डेंगू जैसी बीमारियां भी उतनी ही गंभीर चुनौती बन सकती हैं। यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई, तो मरीजों की सं?ख्या तेजी से बढ़ सकती है और स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि डेंगू की रोकथाम केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है। यदि लोग सप्ताह में एक दिन अपने घर और आसपास जमा पानी की जांच करें, पानी की टंकियों को ढककर र?खें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छररोधी उपाय अपनाएं तो संक्रमण का ?खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।

हर वर्ष मानसून के साथ डेंगू का ?खतरा सामने आता है। सवाल यह है कि क्या हमारी तैयारी भी हर साल उतनी ही मजबूत होती है क्या नालों की सफाई समय पर होती है क्या जलभराव वाले स्थानों की स्थायी पहचान कर समाधान निकाला जाता है क्या शहरी विकास योजनाओं में जल निकासी को पर्याप्त महत्व दिया जाता है। यदि इन सवालों के जवाब संतोषजनक नहीं हैं, तो केवल फागिंग और जागरूकता अभियान से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं होगा।

मानसून प्रकृति का उत्सव है, लेकिन लापरवाही इसे बीमारी का मौसम भी बना सकती है। डेंगू के ?िखलाफ प्रशासन की सक्रियता जरूरी है पर उससे भी अधिक जरूरी है नागरिकों की भागीदारी। यदि सरकार की तैयारी और जनता की जागरूकता साथ चले तभी इस मानसून में डेंगू के ?खतरे को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। वरना बारिश की बूंदों के साथ मच्छरों का ?खतरा भी हर घर की दस्तक बन सकता है।
आगे पढ़ें

-रुग20यसड़क छोड़ अब आसमान से घर पहुंचाएगी कार,उत्तरा?खण्ड में तैयार हुआ फ?्लाइंग व्हीकल

देहरादून। पहाड़ों में सफर का मतलब अक्सर घुमावदार सड़कें, लंबा रास्ता और घंटों का इंतजार होता है, लेकिन अगर सड़क पर दौड़ने वाली कार हवा में उड़कर मंजिल तक पहुंचने लगे तो सफर की पूरी तस्वीर ही बदल सकती है। उत्तरा?खंड के अल्मोड़ा के युवा नवाचारक रवि टम्टा ने कुछ ऐसा ही दावा किया है। रवि टम्टा का कहना है कि उन्होंने हवा में उड़ने वाला एक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल तैयार किया है। रवि के मुताबिक, इस प्रोटोटाइप का अल्मोड़ा में सफल परीक्षण भी किया गया है। उन्होंने बाकायदा उसको उड़ाकर भी दि?खाया है।

-रुग20यरवि टम्टा ने बताया उन्होंने जब अपने घर तक पहुंचने के लिए इस फ्लाइंग व्हीकल में मैप डाला तो परिणाम उनके लिए बेहद ?खास ?खास रहा। उनके मुताबिक जिस दूरी को सड़क मार्ग से तय करने में करीब 40 मिनट लगते हैं वही दूरी हवा के रास्ते इस वाहन से करीब 12 मिनट में पूरी की जा सकती थी। रवि का कहना है कि परीक्षण के दौरान इस अनुभव ने उनके उस सपने को हकीकत में बदलने का एहसास कराया जिस पर वह लंबे समय से काम कर रहे थे। रवि के अनुसार यह सिर्फ एक मशीन नहीं है बल्कि उनके लंबे संघर्ष और प्रयोगों का नतीजा है। उन्होंने कई वर्षों तक व्यक्तिगत हवाई परिवहन की संभावना पर काम किया है। उन्होंने इस पर अलग?-अलग स्तर पर तकनीकी प्रयोग किए हैं। रवि का कहना है कि प्रोटोटाइप की पहली सफल उड़ान उनके लिए उस सपने की पहली बड़ी उपलब्धि है। जिसमें वह भविष्य के परिवहन को सड़क से आगे आसमान तक ले जाना चाहते है। रवि टम्टा इसे भारत में व्यक्तिगत हवाई परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयोग बता रहे है। उनका विजन है कि भविष्य में ऐसी तकनीक को और विकसित किया जाए जिससे लोग छोटी दूरी के सफर के लिए सड़क के साथ?-साथ हवाई रास्ते का भी इस्तेमाल कर सके।

रवि का कहना है कि तकनीक अभी शुरुआती दौर में है। आने वाले समय में व्यक्तिगत उड़ने वाले वाहन आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन सकते हैं। उनका सपना है कि जिस तरह आज लगभग हर घर में कार या दोपहिया वाहन दे?खने को मिलता है, उसी तरह भविष्य में पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल भी लोगों की पहुंच में ह
आगे पढ़ें
कार खाई में गिरने से पांच की मौत,एक गंभीर

पौड़ी। शुक्रवार सुबह को देवप्रयाग?-पौड़ी मार्ग पर सबदर खाल के पास कार के ?खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी बताया जा रहा है।

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार पौड़ी?-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर  शुक्रवार को सबदर?खाल के पास एक कार बेकाबू होकर ?खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही थी। तभी अचानक सबदर?खाल के पास ये हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं मामले की गंभीरता को दे?खते हुए एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और ?खाई में उतरकर कार सवार छह लोगों को रेस्क्यू कर ऊपर सड़क पर लाईए लेकिन तब तक पांचों लोग दम तोड़ चुके थे। फिलहाल पुलिस हादसे में मारे गए लोगों की शिना?ख्त करने में जुटी हुई है।

वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पहले पुलिस ने बागी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को दे?खते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।?् घायल को हायर सेंटर श्रीनगर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ आसपास के इलाकों में ?खोज कर रही है कि कहीं कोई और व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था।?् सभी लोग हरिद्वार के है, जो पौड़ी में कुछ काम से आ रहे थे, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नही लग पाया है।
आगे पढ़ें
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गए सला?खों के पीछे

रुद्रपुर साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना अक्टूबर 2025 की है, लेकिन घटना का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़िता का पिता ट्रक चालक है और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। परिवार ने अपने मकान का एक कमरा किराये पर दे र?खा था। आरोप है कि किरायेदार युवक ने 24 अक्टूबर 2025 को 13 साल की किशोरी को बहाने से अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने नाबालिग की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली।

आरोप है कि इसके बाद युग बंसल ने उसी वीडियो के माध्यम से किशोरी को लगातार ब्लैकमेल किया। इसी दौरान उसने अपने साथी को भी वीडियो दि?खाया। आरोप है कि युवक के साथी ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस तरह दोनों आरोपियों ने कथित रूप से किशोरी का यौन शोषण किया। घटना के काफी समय बाद जब अश्लील वीडियो सामने आया तो पीड़ित परिवार को पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद 2 अगस्त को बाजपुर कोतवाली में तहरीर दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल फोन और वीडियो की फोरेंसिक जांच भी करा रही है, ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
आगे पढ़ें

उत्तरा?खण्ड के कारोबारी ने हरियाणा की फर्म पर लगाया ला?खों की ठगी का आरोप

?रुद्रपुर।े रुद्रपुर में एक कारोबारी ने हरियाणा की एक ट्रेडिंग फर्म के संचालकों पर 30 ला?ख 49 हजार रुपये की कथित ठगी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मॉडल कॉलोनी निवासी श्याम भनोट, जो गणपति एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर एवं निदेशक हैं, ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी फर्म का वर्ष 2019 से 2022 के बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित निगमा ट्रेडिंग के साथ चावल का व्यापार था। शिकायत के अनुसार, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच 2 करोड़ 58 ला?ख 10 हजार 777 रुपये का कारोबार हुआ।

श्याम भनोट का आरोप है कि कुल लेन?-देन में से 2 करोड़ 27 ला?ख 61 हजार 672 रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि 30 ला?ख 49 हजार 105 रुपये अभी भी बकाया हैं। उन्होंने बताया कि यह चावल संजारी सीड?्स, जीआर एग्रो इंडस्ट्रीज काशीपुर और गणपति एंटरप्राइजेज रुद्रपुर के माध्यम से निगमा ट्रेडिंग को भेजा गया था। शिकायत में कहा गया है कि जब बकाया राशि की मांग की गई, तो निगमा ट्रेडिंग के संचालक राजीव वालिया, उनके भाई रवि वालिया तथा पिता सत्यप्रकाश वालिया, जिन्हें फर्म का साइलेंट पार्टनर बताया गया है, भुगतान करने के बजाय धमकियां देने लगे. आरोप है कि आरोपियों ने व्हाट?्सएप कॉल के माध्यम से पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि आरोपी जानबूझकर बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं और धो?खाधड़ी कर रकम हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई कि आरोपियों से उन्हें जान?-माल का ?खतरा है। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और व्यापारिक लेन?-देन से जुड़े दस्तावेजों, भुगतान के रिकॉर्ड तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आगे पढ़ें

शनिवार को हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष ?खड़गे की जनसभा, यशपाल आर्या ने लिया तैयारियों का जायजा

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ?खड़गे शनिवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। ?खड़गे की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां तेज हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने रामलीला ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दावा किया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और 2027 विधानसभा चुनाव का राजनीतिक संदेश भी यहीं से दिया जाएगा। हल्द्वानी में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ?खड़गे की प्रस्तावित जनसभा को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने रामलीला ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, यातायात और कार्यकर्ताओं के स्वागत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों को अलग?-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। मीडिया से बातचीत में यशपाल आर्या ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ?खड़गे की यह जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि रैली में 20 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी रहेगी और प्रदेशभर से कार्यकर्ता तथा कांग्रेस समर्थक हल्द्वानी पहुंचेंगे। यशपाल आर्या ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है। उनके अनुसार कांग्रेस जनता के मुद्दों को लगातार उठा रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हल्द्वानी की यह रैली 2027 के उत्तरा?खंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अभियान की शुरुआत का संदेश देगी। कांग्रेस संगठन का कहना है कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सं?ख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। अब सभी की निगाहें शनिवार 8 अगस्त को होने वाली इस प्रस्तावित जनसभा पर टिकी हैं, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई हैं।
आगे पढ़ें

दिव्यांगजन छात्रों का टूटा सब्र, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज

देहरादून। दिव्यांगजनों के राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज होता दि?ख रहा है। यहां छात्रों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करते हुए अपनी विभिन्न मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान  देहरादून में सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश अब ?खुलकर सामने आ गया है। अपनी मांगों पर लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने से नाराज दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने संस्थान के प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर विरोध जताया है। छात्रों ने साफ कर दिया कि केवल आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा, उन्हें अपनी मांगों पर ठोस कार्रवाई चाहिए।

शुक्रवार को संस्था परिसर में बड़ी सं?ख्या में छात्र कक्षाओं से बाहर निकले और प्राचार्य कार्यालय के साथ निदेशक कार्यालय तक पहुंचकर विरोध किया। छात्रों ने संस्थान प्रबंधन के ?िखलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगें र?खी। छात्रों का कहना है कि कई महत्वपूर्ण समस्याएं लंबे समय से संस्थान के सामने हैं, लेकिन उनके समाधान की दिशा में अपेक्षित गंभीरता नहीं दि?खाई गई। उधर विरोध होने के बाद आज संस्थान के निदेशक ने प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मांगों पर चर्चा करने का निर्णय लिया है। ?खास बात यह है कि इस दौरान छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से भी बात की जाएगी। हालांकि पहले भी प्रभारी छात्रों के विरोध की सबसे बड़ी वजह संस्थान में स्थायी निदेशक की नियुक्ति नहीं होना है। विद्यार्थियों का कहना है कि पिछले करीब चार वर्षों से स्थायी निदेशक नहीं होने का असर संस्थान की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। ऐसे में नियमित निदेशक की नियुक्ति जल्द की जानी चाहिए, ताकि संस्थान के जरूरी फैसले स्थायी व्यवस्था के तहत लिए जा सकें। निदेशक के स्तर पर छात्रों से बात कर मामले को शांत करने की कोशिश की गई है, लेकिन छात्र मांगे पूरी हुए बिना किसी भी आश्वासन पर मानने को तैयार नहीं है।छात्रों ने उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता योजना को दोबारा शुरू करने की मांग भी उठाई है। इसके अलावा कक्षा नौवीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग की गई है। दृष्टिबाधित छात्रों का कहना है कि पढ़ाई के लिए डिजिटल संसाधन उनके लिए बेहद उपयोगी हैं और तकनीकी सुविधाओं के अभाव में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

संस्थान के निदेशक प्रदीप अनिरुद्ध ने ऑनलाइन वार्ता के दौरान छात्रों से बात की है। आज वो ?खुद विद्यालय में पहुंचकर छात्रों से बात करने वाले हैं। साथ ही विद्यालय के प्रबंधन से भी मिलकर समस्याओं के समाधान पर चर्चा करने वाले है। हालांकि इससे पहले 14 अगस्त को निदेशक ने देहरादून में छात्रों से बात कर समस्याओं के समाधान की दिशा में बात करने का भरोसा दिया था, लेकिन मामला बढ़ता दे?ख निदेशक आज देहरादून में विद्यालय परिसर में छात्रों से बात करेंगे।

लैपटॉप की मांग को लेकर संस्थान की ओर से बताया गया कि कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को लैपटॉप उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इनके वितरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है, लेकिन छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याएं सिर्फ लैपटॉप या किसी एक सुविधा तक सीमित नहीं है। संस्थान में शिक्षा, छात्रावास, भोजन, ?खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की भी जरूरत है।

Next Post

Jiitmani Painyuli editor pahadon ki goonj ने सोशल मीडिया को बढ़ावा दिया ,रामदास आठवले, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री का साक्षात्कार

टिहरी सांसद श्रीमती माला राज लक्ष्मी शाह जी को कार्यवाही करनी चाहिए लिखवार गांव,देहरादून बिजा पुर गेस्ट हाउस रामदास आठवले, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली का दिनांक 07 अगस्त 2026 से 08 अगस्त 2026 तक जनपद देहरादून भ्रमण प्रस्तावित है। इस क्रम में मंत्री […]

You May Like