HTML tutorial

गंगोत्री विधायक ने सीएम धामी से की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर रखी मांगें

Pahado Ki Goonj

गंगोत्री विधायक ने सीएम धामी से की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर रखी मांगें
देहरादून/उत्तरकाशी, ।
गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर गंगोत्री विधानसभा और उत्तरकाशी जनपद से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे उठाए।
विधायक ने सऊदी अरब में पिछले सात वर्षों से फंसे उत्तरकाशी निवासी इन्द्रमणि नौटियाल की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने तथा उत्तरकाशी–घनसाली–तिलवाड़ा–केदारनाथ मोटर मार्ग को ऑल वेदर रोड परियोजना में शामिल किए जाने की मांग भी रखी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि राय सिंह रावत, अबल सिंह राणा, बलवीर चौहान, जितेंद्र पोखरियाल, दिनेश रावत, कन्हैया रमोला और सिद्धेश्वर भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Next Post

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जनसैलाब, बाजार रहे बंद

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जनसैलाब, बाजार रहे बंद नई टिहरी, 31 जुलाई। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को आयोजित जनाक्रोश रैली में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर की सड़कों पर आम जनता, व्यापारी, युवा, महिलाएं, सामाजिक […]

You May Like