HTML tutorial

7.54 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,।

Pahado Ki Goonj

7.54 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,।

उत्तरकाशी पुरोला।

उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगांव के केसारी खड्ड के समीप दो युवकों को 7.54 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब ₹2.25 लाख बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्री जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान अखिल दास (22 वर्ष) के कब्जे से 3.62 ग्राम तथा सुरेश राज (24 वर्ष) के कब्जे से 3.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना पुरोला में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत (प्रभारी चौकी नौगांव), कांस्टेबल जितेन्द्र और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।
उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 25 मामलों में 32 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 8 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक सहित करीब ₹51.25 लाख मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त 4 तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

You May Like