HTML tutorial

उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने मनेरा क्षेत्र से 35 वर्षीय अमित रावत को 6.12 ग्राम स्मैक (करीब ₹1.80 लाख कीमत) के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत वर्ष 2026 में अब तक 23 मामलों में 28 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने अब तक ₹44 लाख से अधिक कीमत की 8 किलो से ज्यादा चरस और 64.72 ग्राम स्मैक बरामद की है। साथ ही 4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

You May Like