
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री का गरिमामय आगमन
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में भव्य एवं गरिमामय आगमन हुआ। आध्यात्मिकता से ओतप्रोत इस पावन परिसर में उनके स्वागत का विशेष आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या (प्रतिकुलपति, देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि) ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर महाकाल एवं माँ गायत्री की आराधना की। उन्होंने मंदिर परिसर की शांति, गरिमा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना करते हुए इसे आत्मिक उन्नयन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।


