🛑 गैस आपूर्ति सुधारने को प्रशासन सख्त, गोदामों का औचक निरीक्षण
उत्तरकाशी:
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने धरातलीय स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं। गैस की वर्तमान समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने डुण्डा सैणी स्थित Hindustan Petroleum तथा ज्ञानसू स्थित Indian Oil Corporation के गोदामों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए स्टॉक पंजिका के माध्यम से उपलब्ध बैकअप की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के उल्लंघन या वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति में आई बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गैस की उपलब्धता के आधार पर बुकिंग कराने वाले प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक पारदर्शी तरीके से सिलेंडर पहुंचे।
प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि कालाबाजारी, जमाखोरी या अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने 25 वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ जानिए सभी समाचार
Wed Apr 8 , 2026
मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों […]

You May Like
-
बीएसएनल की सेवा ठप होने से जनता परेशान
Pahado Ki Goonj September 23, 2018

