HTML tutorial

प्रसव पीड़ा में जटिलता, गर्भवती महिला को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

Pahado Ki Goonj

प्रसव पीड़ा में जटिलता, गर्भवती महिला को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तरकाशी। गुरुवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती एक गर्भवती महिला की स्थिति गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए एयरलिफ्ट किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती वन्दना पत्नी विनय सिंह, निवासी ग्राम शालु, तहसील भटवाड़ी को प्रसव के दौरान जटिलताएं उत्पन्न हो गई थीं। चिकित्सकों द्वारा स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजनों की सहमति से तत्काल रेफर करने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद महिला को जोशियाड़ा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस के माध्यम से AIIMS Rishikesh भेजा गया, जहां उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से समय रहते एयरलिफ्ट की व्यवस्था की गई, जिससे मरीज को शीघ्र उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Next Post

मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार पढ़ें सभी समाचार

मुख्यमंत्री की सख्ती का असर “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार* ▪️*राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और अभियुक्त गिरफ्तार* ▪️*18.5 लाख की डकैती का फरार आरोपी देहरादून पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने ऋषिकेश से दबोचा* ▪️*1 लाख का इनामी व जेल फरार अपराधी देहरादून और […]

You May Like