HTML tutorial
HTML tutorial

आग से दो ढाबे समेत तीन दुकान राख, दो सिलेंडर में हुआ धमाका

Pahado Ki Goonj

रुद्रपुर : तीनपानी के पास दो ढाबे और एक स्क्रैप की दुकान में आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। साथ ही सक्रैप व्यवसायी की कार और डेढ़ लाख रूपये भी जल गए। मौके पर पहुंची दमकल के तीन वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक तीनपानी मेडीसिटी अस्पताल के पास कुछ ढाबे और सक्रैप की दुकान हैं। आधी रात के बाद करीब 2:30 बजे अचानक पहाड़गंज निवासी जुबेर और रमपुरा निवासी रामपाल के ढाबे ने आग पकड़ ली। इससे ढाबे में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान जुबेर के ढाबे में रखे दो सिलेंडर भी फट गए।

यही नहीं आग खेड़ा निवासी सलीम पुत्र फैजूल रहमान की स्क्रैप की दुकान तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने स्क्रैप के गोदाम को भी चपेट में ले लिया। इससे गोदाम में खड़ी कार और करीब डेढ़ लाख की नगदी समेत लाखों का कबाड़ चल गया।

यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। मौके पर एफएसओ हरीश गिरी के नेतृत्व में फायर कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।

Next Post

कुमांऊ के तीन विद्यालयों को इस काम के लिए मिला तरुश्री सम्मान

गरुड़: राज्य में कुमाऊं के तीन विद्यालयों को तरुश्री सम्मान दिया गया। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर यह पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार स्वरूप इन विद्यालयों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। बागेश्वर जिले के राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों, […]

You May Like