HTML tutorial

Good news मंत्री मंडल का विस्तार एवं गौवंश संरक्षण को लेकर टिहरी जिला प्रशासन सख्त

Pahado Ki Goonj

*लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड*

*लोक भवन देहरादून 20 मार्च, 2026*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विधायक श्री खजान दास, श्री मदन कौशिक, श्री भरत सिंह चौधरी, श्री प्रदीप बत्रा एवं श्री राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, श्री गणेश जोशी एवं श्री सौरभ बहुगुणा, सांसद श्री महेन्द्र भट्ट और श्री नरेश बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।

आगे पढ़ें

टिहरी गढ़वाल  20 मार्च , 2026

*गौवंश संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त*

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें गौशालाओं की व्यवस्थाओं और निराश्रित गोवंश की स्थिति, एवं गौशाला संचालक स्वामियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

गौशालाओं निर्माण की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीके शर्मा को तत्काल संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के साथ समन्वय बनाते हुए निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने ,साथ ही गौशाला संचालकों को बकाया अंशदान की धनराशि का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा जो भी नई गोशालाओं का संचालन कराया जाना है उनका पेपर वर्क समय पर करते हुए तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ।

इस अवसर पर विभिन्न गौशालाओ के संचालक उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल।

Next Post

उत्तराखण्ड के पांच जनपदों में हिमस्खलन की चेतावनी

उत्तराखण्ड के पांच जनपदों में हिमस्खलन की चेतावनी देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को राज्य में बर्फबारी, हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के संबंध में एक पत्र भेजा है। जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा […]

You May Like