HTML tutorial
HTML tutorial

हेट स्टोरी-4 में उर्वशी के अभिनय और अभिषेक के रैप की गजब जुगलबंदी

Pahado Ki Goonj

देहरादून : उर्वशी रौतेला की ‘हेट स्टोरी-4’ फिल्म को दूनवासियों का साथ मिला है। फिल्म में उर्वशी के अभिनय की सराहना हो रही है। खास बात ये भी है कि फिल्म से देहरादून के युवा रैपर अभिषेक भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म के गीत ‘आशिक बनाया आपने..’ में अभिषेक का रैप युवाओं में खासा लोकप्रिय हो रहा है।

शुक्रवार को ‘हेट स्टोरी-4’ रिलीज हो गई है। देहरादून में फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म में उर्वशी रौतेला एक मॉडल का किरदार निभा रही हैं, जिसका ख्वाब सुपरस्टार बनना है। उर्वशी की मुलाकात एक फैशन फोटोग्राफर से होती है।

फोटोग्राफर के छोटे भाई (विवान) का दिल उर्वशी पर आ जाता है। फिल्म में ड्रामा, थ्रिल और सस्पेंस का तड़का लगाया गया है। फिल्म देखकर लौटे दून के आयुष सिंह, मोनिका जोशी, मनीष ने कहा कि उन्हें उर्वशी का अभिनय बहुत पसंद आया है।

अक्षय कुमार ने की थी अभिषेक की तारीफ

देहरादून के वसंत विहार निवासी अभिषेक भट्ट पहले भी ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ फिल्म में रैप कर चुके हैं। जिसकी अभिनेता अक्षय कुमार ने जमकर तारीफ की थी। ‘हेट स्टोरी-4’ रिलीज होने से पहले उर्वशी रौतेला भी अभिषेक के रैप की सराहना कर चुकी हैं।

Next Post

नौ लाख रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर पेयजल निगम का ईई निलंबित

देहरादून : शासन ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता इमरान अहमद को भ्रष्टाचार के मामले में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। अब उन्हें चार्जशीट सौंपने की तैयारी है। इसके साथ ही शासन ने अपर सचिव पेयजल को मामले की समयबद्ध जांच सौंपी है। उन्हें 15 […]

You May Like